Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur BJP News : फतेहपुर में भाजपा की गुटबाजी आई सामने लगातार हो रहे सामुहिक इस्तीफ़े

Fatehpur BJP News : फतेहपुर में भाजपा की गुटबाजी आई सामने लगातार हो रहे सामुहिक इस्तीफ़े
इस्तीफ़ा देते भाजपा मंडल अध्यक्ष रामू बाजपेयी व अन्य

फतेहपुर में भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी सहकारिता के चुनाव में खुलकर सामने आ गई है. दो मंडल अध्यक्षों ने अपनी पूरी कार्यकारणी के साथ सामुहिक रुप से इस्तीफ़ा दे दिया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में भाजपा की गुटबाजी आई सामने.
  • ज़िले के दो मंडल अध्यक्षों सहित कई ने दिया इस्तीफ़ा..
  • जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा-'आल इज़ वेल'

Fatehpur News : भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी एक बार खुलकर सामने आ गई है. सहकारिता के चुनाव में हुई गुंडागर्दी के विरोध में भाजपा के 2 मंडल अध्यक्षों ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा जिलाध्यक्ष को सौंप दिया है. बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों के हो रहे इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है.

उल्लेखनीय है कि जमरावा में सहकारिता के चुनाव में जमकर गुंडागर्दी हुई एक पक्ष का आरोप है कि उन्हें पर्चा दाखिल करने से रोक दिया गया हुसैनगंज मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मंडल उपाध्यक्ष विकास शुक्ला की मां दावेदार थी उनके पास 6 डेलीगेट थे जबकि विपक्ष के उम्मीदवार के पास मात्र 3 थे बावजूद इसके पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के संरक्षण चलते विरोधी हावी रहे.

मंडल उपाध्यक्ष की मां नामांकन नहीं कर पाई नामांकन करने के दौरान विपक्ष द्वारा पुलिस की मिलीभगत से धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें भगा दिया गया.मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा में रहते हुए ही जब पार्टी पदाधिकारियों को ऐसा अपमान झेलना पड़े तो पार्टी में रहना उनके लिए बेकार है.

इसी तरह छिवलहा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र उर्फ रामू बाजपेयी ने भी सहकारिता के चुनाव में हुई धांधली बाजी के चलते अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा दे दिया है. जमराव में हुए बवाल पर उन्होंने कहा कि जब उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समाज के लोगों का जाति विशेष के लोगों द्वारा अपमान किया जा रहा है तो पार्टी में रहना बेकार है.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस्तीफा का दौर अभी थमने वाला नहीं है हुसैनगंज अगले कुछ दिनों के भीतर कुछ और इस्तीफे हो सकते हैं. मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा पार्टी में कुछ लोगों को बरगलाया जा रहा है नाराजगी दूर कर ली गई है सब कुछ ठीक है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us