Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Shubham Singh: फतेहपुर का लाल पैरा कमांडो शुभम सिंह हिमस्खलन में शहीद,यहां होगा अंतिम संस्कार

Fatehpur Shubham Singh: फतेहपुर का लाल पैरा कमांडो शुभम सिंह हिमस्खलन में शहीद,यहां होगा अंतिम संस्कार
पैरा कमांडो शुभम सिंह फाइल फोटो

यूपी (uttar pradesh) के फतेहपुर (fatehpur) का लाल पैरा कमांडो शुभम सिंह (Shubham Singh) उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में शहीद हो गया. जानकारी मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई. बाइस वर्षीय शुभम का अंतिम संस्कार उनके गांव मौहार (Mauhar Fatehpur) में किया जाएगा. (Fatehpur Mauhar Para Commando Shubham Singh Martyred)

Fatehpur Shubham Singh News: यूपी के फतेहपुर के रहने वाले पैरा कमांडो शुभम सिंह उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में लापता हो गए थे. एनडीआरएफ एसडीआरएफ सहित सेना की टीमों द्वारा लगातार तलाश जारी थी.बड़ी संख्या में लोगों के शव बरामद किए गए जिनमें शुभम सिंह (Shubham Singh) का भी शव बरामद किया गया.जानकारी मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई. सोमवार को उनके गांव मौहार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.(Para Commando Shubham Singh Mauhar Fatehpur)

कौन थे पैरा कमांडो शुभम सिंह (Fatehpur Shubham Singh)

फतेहपुर की बिंदकी तहसील के मौहार गांव में जन्में शुभम सिंह (22) के पिता देवी प्रसाद सिंह एक किसान हैं और माता फूलन ग्रहणी हैं. शुभम की चार बहने और एक छोटा भाई सत्यम सिंह जो कि आर्मी में है और नागालैंड में पोस्ट है. शुभम सिंह साल 2018 में सेना में भर्ती हुए और बाद में पैरा कमांडो की आगरा यूनिट में उनको तैनाती मिली. सेना ने 29 जवानों को ट्रेनिंग के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान भेजा था जिनमें शुभम सिंह (Shubham Singh) भी शामिल थे.

बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग करके वापस लौटते समय उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में बड़ी संख्या में जवान चपेट में आ गए. सेना और एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोजबीन करती रहीं लेकिन उनको कुछ पता नहीं चला.शनिवार देर शाम कई जवानों के शव बरामद हुए जिनमें शुभम सिंह भी शामिल थे. मौहार के रहने वाले अनुराग बाजपेजी बताते हैं कि जब शुभम की हिमस्खलन में फसने की खबर आई तो उनका भाई सत्यम भी जानकारी लेने वहां चला गया साथ ही कुछ अन्य लोग भी उसके साथ गए थे. (Para Commando Shubham Singh Martyred News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

सेना द्वारा लाया जा रहा शुभम सिंह का पार्थिव शव

दिसंबर 2021 में हुई थी शुभम की शादी (Shubham Singh Martyred)

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

सेना में नौकरी लगने के बाद साल 2021 की दिसंबर में शुभम सिंह की शादी खागा की रहने वाली निधि सिंह से हुई थी. जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसने अपनी पत्नी से आखिरी बार बात करके कहा था की ट्रेनिंग पूरी हो गई है जल्द ही गांव आऊंगा लेकिन अचानक हुई घटना ने सब कुछ बदल दिया अब केवल रह गईं हैं चीखती चिल्लाती बेबस आखें.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार...

पैरा कमांडो शुभम सिंह सोमवार को मौहर गांव पहुंच सकते हैं जहां उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. मौहर निवासी अनुराग बाजपेजी बताते हैं की बड़ी संख्या में लोग गांव आयेंगे और बाबा वन बिहारी मंदिर से शदीद शुभम की अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us