Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में 55 साल के अधेड़ ने 8 वर्षीय मासूम से की ऐसी हरकत ! 24 रुपए में ले गया था साथ

Fatehpur News: फतेहपुर में 55 साल के अधेड़ ने 8 वर्षीय मासूम से की ऐसी हरकत ! 24 रुपए में ले गया था साथ
फतेहपुर में अधेड़ ने की मासूम से रेप की कोशिश, गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक 55 साल के अधेड़ ने 8 वर्षीय मासूम से रेप का प्रयास किया है. मामला खखरेरु थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर में 8 साल की मासूम की बातें सुनकर उसके मां-बाप सन्न रह गए. आरोपी के चंगुल से छूटी बच्ची ने रोते हुए पूरी वारदात परिजनों को बताई तो उनका खून खौल हुआ. मामला खखरेरु थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि मासूम को लालच देकर 55 साल के अधेड़ ने उसके साथ रेप करने का प्रयास किया. जानकारी के मुताबिक बच्ची किसी तरह वहां से निकल कर घर पहुंच गई. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

24 रुपए देकर बहाने से ले गया सिद्दीक

फतेहपुर (Fatehpur) के खखरेरु थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ की गंदी हरकत सामने आई है. तहरीर के माध्यम से मासूम की मां ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम करीब 6 बजे उसकी बेटी बाजार में थी तभी गांव के 55 वर्षीय सिद्दीक की उसकी 8 वर्षीय बेटी पर नज़र पड़ी.

उसने बच्ची को बुलाकर 24 रुपए दिए और अपने साथ बहलाकर सरकारी अस्पताल के एक खाली कमरे में ले गया. जानकारी के मुताबिक आरोपी मासूम के साथ गंदी हरकत करने लगा तभी बच्ची ने शोर मचा दिया. 

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

रोते बिलखते घर पहुंची मासूम, परिजनों को बचाई घटना

अधेड़ के रेप के प्रयास करने पर घबराई मासूम ने जैसे ही शोर मचाया तो आस-पास लोग मौके पर पहुंचने लगे. बताया जा रहा है कि जब तक कोई वहां पहुंचता आरोपी फरार हो चुका था. ग्रामीण के साथ रोते हुए मासूम घर पहुंची और पूरी घटना को परिजनों से बताया. गुस्साए मां-बाप और पड़ोसी थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी उनके चंगुल में है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि बच्ची के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं. आगे की कार्रवाई जारी है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us