Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: हाइवे पर जन्मदिन पार्टी! फिर अतिशबाजी, अब पुलिस ने शुरू की तलाश

Fatehpur News: हाइवे पर जन्मदिन पार्टी! फिर अतिशबाजी, अब पुलिस ने शुरू की तलाश
फतेहपुर हाइवे पर बर्थडे मनाने का वीडियो वायरल

Fatehpur News: आजकल हाइवे पर रील्स बनाने का शौक लोगों को ऐसा लगा हुआ है कि वे खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, फतेहपुर- प्रयागराज हाइवे पर कुछ लोगों का हाइवे पर गाड़ी पर बर्थडे केक काटने का वीडियो वायरल हुआ है. जश्न में इतना मशगूल की हाइवे पर आतिशबाजी भी करने लगे. जिसकी रील भी बनाई, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही है.


हाईलाइट्स

  • फ़तेहपुर के हाइवे पर गाड़ी खड़ी कर केक काटने का वीडियो वायरल, 4 से 5 लोग हाइवे पर मना रहे जश्न
  • खागा क्षेत्र का वीडियो, कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर बनाई जश्न की रील
  • गाड़ी के बोनट पर 5 केक रखकर काटा, और फिर घूम घूम कर की अतिशबाजी

Birthday party celebrated on Fatehpur Highway : इनदिनों हाइवे पर बर्थडे मनाने की खबरें व वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, लोगों में अब घर व किसी रेस्तरां को छोड़ सड़कों व हाइवे पर बर्थडे केक काटने का जुनून ज्यादा दिखाई देने लगा है, जो नियमता गलत है. कई बार ऐसे ही वीडियो अक्सर सामने देखे जा रहे हैं, लोग हाइवे पर गाड़ी खड़ी कर बोनट पर केक रखकर काटते है. फतेहपुर में भी हाइवे पर ऐसी ही अराजकता फैलाई गई जिसपर पुलिस ने संज्ञान लिया है.

 

हाइवे पर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल

फ़तेहपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसपर पुलिस ने अपनी निगाह टेढ़ी कर दी है, दरअसल यहां प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर कुछ लोग गाड़ी पर केक काटते हुए दिखाई दे रहे है, वो भी एक नहीं 5 केक, इतना ही नहीं इस हाइवे पर दिनभर आवागमन रहता है और यह लोग इस तरह से खड़े होकर अराजकता फैला रहे हैं, इसके साथ ही एक युवक तो आतिशबाजी करने लगा. जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. फिर इन सभी ने करीब 23 सेकंड की जश्न की रील भी बनाई और वायरल कर दी. 

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

हाइवे पर ऐसी अराजकता दंडनीय

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

फिलहाल इस तरह की अराजकता अक्सर सुनते रहते हैं, की हाइवे पर लोग जन्मदिन का केक काट रहे हैं, नियमानुसार यह गलत है, दंडनीय भी है. क्योंकि हाइवे पर इस तरह से बेवजह गाड़ी खड़ी कर केक काटना, तेज म्यूजिक बजाना और अतिशबाजी करना यह दंडनीय अपराध है.

जब इस वायरल वीडियो की जानकारी की गई तो पता चला कि वीडियो खागा कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाइवे का है. सूत्रों की माने तो यह सभी युवक राजनीतिक संगठन से जुड़े हुए हैं.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

पुलिस ने लिया संज्ञान

हाइवे पर इस तरह से गाड़ी पर केक रखकर काटने और हाइवे पर अतिशबाजी करने का वायरल वीडियो का खागा पुलिस ने संज्ञान लिया है. खागा कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी की गई है, यह वीडियो खागा क्षेत्र का ही है, इस मामले में सभी युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश की जा रही है. 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us