Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Loksabha Chunav 2024: भाजपा से साध्वी ने किया नामांकन ! तीन गुना बढ़ी संपत्ति

Fatehpur Loksabha Chunav 2024: भाजपा से साध्वी ने किया नामांकन ! तीन गुना बढ़ी संपत्ति
फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति नामंकन पर दाख़िल करती हुईं : Image District Information

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के पहले विशाल जन सभा का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कैबिनेट मिनिस्टर राकेश सचान ने भी शिरकत की

फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने भरा पर्चा 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करते हुए लोकसभा चुनाव की हुंकार भरी. बताया जा रहा है कि इस दौरान खागा की विधायक कृष्णा पासवान उनकी प्रस्तावक बनी.

साध्वी के नामांकन की विशाल जन सभा में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) सहित कैबिनेट मिनिस्टर राकेश सचान (Rajesh Sachan) ने भी कार्यकताओं को संबोधित किया. बताया जा रहा है उनके नामांकन में बड़ी तादात में लोग पहुंचे.

साध्वी की तीन गुना बढ़ी संपत्ति, नहीं है कोई कर्ज

फतेहपुर की भाजपा लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत किया. साध्वी की 2019 में जहां चल अचल संपत्ति 1.02 करोड़ थी वहीं 2024 में उसमें तीन गुना इज़ाफा होते हुए 3.14 करोड़ हो गई है.

साल 2024 में उनके पास कृपालपुर भोगनीपुर में 24 दुकानें, हमीरपुर में 13 वर्ग फीट का आवासीय भवन, हमीरपुर और फतेहपुर में कृषि योग्य भूमि, 100 ग्राम सोने के आभूषण सहित एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 43 लाख रुपए का जीवन बीमा है.

इस वक्त उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं है और ना ही कोई आपराधिक मुकदमा है वहीं 2019 में उनके ऊपर 9.10 लाख का कर्ज था. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

साध्वी को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरे नरेश

फतेहपुर में एक तरफ भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति का नामांकन हो रहा था वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से सपा के खाते में आई फतेहपुर सीट से नरेश उत्तम को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया. नरेश उत्तम गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी नरेंद्र उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) भाजपा की प्रत्याशी और दो बार की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us