Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Loksabha 2024: फतेहपुर से भाजपा ने इन्हें दिया टिकट ! यूपी की 51 सीटों की सूची जारी

फतेहपुर लोकसभा चुनाव 2024: साध्वी निरंजन ज्योति को टिकट, Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए 195 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. फतेहपुर (Fatehpur) से एक बार फिर साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) को टिकट दिया गया है. वहीं उन्नाव (Unnao) से साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) एक बार फिर मैदान में उतरे हैं

फतेहपुर लोकसभा के लिए साध्वी निरंजन ज्योति को टिकट 

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 51 लोकसभा सीटों की सूची जारी की गई है. फतेहपुर (Fatehpur) की बात करें तो एक बार फिर साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) पर भरोसा जताते हुए भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. सूची जारी होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है. पूरी सूची यहां है 

फतेहपुर से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में साध्वी 

फतेहपुर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने एक बार फिर साध्वी निरंजन ज्योति पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है. आम चुनाव 2014, 2019, के 2024 में साध्वी को तीसरी बार टिकट दिया गया है. भाजपा की पहली सूची जारी होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है. साल 2014 में फतेहपुर से चुनाव जीतने के बाद इन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग दिया गया. बात करें साल 2019 को दुबारा फतेहपुर से चुनाव जीतने के बाद इन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का एमओएस बनाया गया जो कि अभी वर्तमान में हैं. 

स्वामी परमानंद महाराज की शिष्या को हैट्रिक लगाने का मौका

हमीरपुर (Hamirpur) के पत्यौरा गांव की रहने वाली साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) जन्म 1967 को निषाद परिवार में हुआ था. पिता का नाम अच्युतानंद और माता शिवकली देवी हैं. निरंजन ज्योति का शुरुवाती सफर काफी कठिनाओं भरा था. साध्वी ऋतंभरा और गुरु स्वामी परमानंद के संपर्क में आईं तो इनका जीवन बदल गया. गुरु भक्ति और कथा कहना ही इनका जीवन बन गया.

sadhvi_niranjan_jyoti_biography_in_hindi
साध्वी निरंजन ज्योति : Image Credit Original Source

इनकी राजनीतिक जीवन की शुरुवात हमीरपुर जनपद से हुई दो बार चुनाव हारने के बाद साल 2012 में सदर सीट से विधायक बनी लेकिन वर्ष 2014 के आम चुनाव में इन्होंने फतेहपुर जनपद को अपना कर्म क्षेत्र बनाया और चुनाव जीत कर सीधे केंद्रीय राज्यमंत्री बन गईं. साल 2019 में भी भाजपा ने इन्हें टिकट देकर चुनाव लड़वाया और फिर केंद्रीय राज्यमंत्री बनी. लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर साध्वी निरंजन ज्योति पर भरोसा जताते हुए फतेहपुर से टिकट दिया. साध्वी के पास इस बार हैट्रिक लगाने का मौका है.

Read More: Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ

02 Mar 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र से लापता हुए विजय निषाद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रेम संबंधों में...
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

Follow Us