Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी को बाबू ने बना लिया बंधक ज़बरन कराए दस्तख़त

आरोपी बाबू

फतेहपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी को उनके ही विभाग के बाबू ने कार्यालय के भीतर बंधक बना लिया. घण्टों चले हंगामें के बाद मामला शांत हुआ. एसडीएम,नायब तहसीलदार कोतवाली पुलिस के साथ मौक़े पर पहुँचें औऱ अधिकारी को बंधन मुक्त कराया.

Fatehpur News : फतेहपुर में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जिला समाज कल्याण अधिकारी को बंधक बना लिया गया. बंधक बनाए जाने की सूचना पर एसडीएम सदर एन. पी. मौर्य, नायब तहसीलदार विकास पांडेय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुँचें.

आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है..

फतेहपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव शुक्रवार सुबह 10 बजे कार्यालय पहुँचें. इसके बाद जिलाधिकारी के साथ वीसी में जुड़े. वीसी खत्म हुई तो कार्यालय के लेखाकार बाबू राजू प्रसाद सोनकर केबिन में पहुँचें, कुछ फाइलों में दस्तख़त करने के लिए फाइलें टेबल पर रखीं, समाज कल्याण अधिकारी ने दस्तख़त करने से मना दिया जिस पर नोंकझोंक शुरु हो गई. जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि बाबू डंडा लेकर केबिन में आया और गाली गलौच की, बंधक बना लिया. 

बाबू राजू सोनकर ने इस पूरे विवाद के सम्बंध में बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी रिश्वत की मांग करते हैं, कई कई महीने के बिल पड़े हुए हैं जिन पर वह साइन नहीं कर रहे थे. इसी बात को लेकर विवाद हुआ है. बाबू ने आगे कहा कि सफाई कर्मियों को 6 महीने से वेतन नहीं मिला है. साइन करने में मटोल कर रहे थे. बाबू ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पर रिश्वत की मांग का आरोप लगाया.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

विवाद की सूचना पर मौक़े पर सदर एसडीएम एन पी मौर्य पहुँचें. उन्होंने मामले को शांत कराया. कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

20 Jan 2023 By Shubham Mishra

Fatehpur News : फतेहपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी को बाबू ने बना लिया बंधक ज़बरन कराए दस्तख़त

Fatehpur News : फतेहपुर में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जिला समाज कल्याण अधिकारी को बंधक बना लिया गया. बंधक बनाए जाने की सूचना पर एसडीएम सदर एन. पी. मौर्य, नायब तहसीलदार विकास पांडेय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुँचें.

आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है..

फतेहपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव शुक्रवार सुबह 10 बजे कार्यालय पहुँचें. इसके बाद जिलाधिकारी के साथ वीसी में जुड़े. वीसी खत्म हुई तो कार्यालय के लेखाकार बाबू राजू प्रसाद सोनकर केबिन में पहुँचें, कुछ फाइलों में दस्तख़त करने के लिए फाइलें टेबल पर रखीं, समाज कल्याण अधिकारी ने दस्तख़त करने से मना दिया जिस पर नोंकझोंक शुरु हो गई. जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि बाबू डंडा लेकर केबिन में आया और गाली गलौच की, बंधक बना लिया. 

बाबू राजू सोनकर ने इस पूरे विवाद के सम्बंध में बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी रिश्वत की मांग करते हैं, कई कई महीने के बिल पड़े हुए हैं जिन पर वह साइन नहीं कर रहे थे. इसी बात को लेकर विवाद हुआ है. बाबू ने आगे कहा कि सफाई कर्मियों को 6 महीने से वेतन नहीं मिला है. साइन करने में मटोल कर रहे थे. बाबू ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पर रिश्वत की मांग का आरोप लगाया.

विवाद की सूचना पर मौक़े पर सदर एसडीएम एन पी मौर्य पहुँचें. उन्होंने मामले को शांत कराया. कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Follow Us