Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने की लाखों की लूट

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने की लाखों की लूट
फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से गोलीकांड और लूट : फोटो प्रतीकात्मक

फतेहपुर के जाफराबाद में सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारते हुए लाखों की लूट कर ली. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घायल कारोबारी को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रैफर कर दिया गया है


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली
  • सर्राफा व्यापारी सुनील सोनी से लाखों की लूट
  • फतेहपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड और लूट से बिंदकी क्षेत्र में हड़कंप कारोबारी कानपुर रैफर

Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर में सर्राफा व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारते हुए लूट की घटना को अंजाम दे डाला. मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद है जहां मंगलवार सुबह दुकान खोलते समय मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने गोली मारते हुए सोने चांदी से भरा बैग लूट ले गए. घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रैफर कर दिया गया है.

व्यापारी के ऊपर पहले फेंकी मिर्च पाउडर फिर मारी गोली (Fatehpur Crime News)

बिंदकी कस्बे के मीरखपुर के रहने वाले सुनील सोनी की जाफराबाद में सर्राफा की दुकान है रोज मर्रा की तरह दुकान जाने के लिए जब कारोबारी घर से निकला तभी पहले से घात लगाए बदमाश उसके पीछे-पीछे दुकान पहुंचे. जानकारी के मुताबिक जैसे ही सुनील ने दुकान खोलने का प्रयास किया तभी तीन मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने उसके ऊपर मिर्च पाउडर डालकर बैग छीनने का प्रयास किया लेकिन कारोबारी ने उनका प्रतिकार किया तभी बदमाशों ने उन पर गोली चलाते हुए बैग लेकर भाग निकले. घटना के बाद दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से चारो ओर हड़कंप मच गया

सर्राफा व्यापारी से हुई सात लाख की लूट (Fatehpur Crime News)

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

सर्राफा व्यापारी से गोलीकांड और लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से घायल व्यापारी को सीएससी भेज दिया. पुलिस को जानकारी देते हुए सुनील सोनी ने बताया की बैग में सोने चांदी के जेवर सहित नगदी भी थी अनुमान के अनुसार करीब सात लाख की लूट बताई जा रही है. घायल व्यापारी को उसके परिजन को कानपुर लेकर गए वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us