Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर के घर पर चल रहा बुलडोजर अतीक अहमद के क़रीबी होने की चर्चा

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर के घर पर चल रहा बुलडोजर अतीक अहमद के क़रीबी होने की चर्चा
हिस्ट्रीशीटर के मकान पर चलता हुआ बुलडोजर

फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर के अवैध मकान पर गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया. सुबह से भारी पुलिस बल की तैनाती में मकान को जमीदोंज करने की प्रक्रिया जारी है.


हाईलाइट्स

  • हिस्ट्रीशीटर अतहर की 30 जनवरी 2023 को हो चुकी है मौत..
  • अतहर के बेटे मोहम्मद अहमद ने हत्या के मामले में बुधवार को कोर्ट में किया है सरेंडर..
  • माफिया अतीक अहमद के क़रीब होने की चर्चा..

Fatehpur News : तालाब की जमीन पर बने हिस्ट्रीशीटर के मकान पर गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है.पूरे ज़िले में चर्चा है कि हिस्ट्रीशीटर और उसके परिवार का माफिया अतीक अहमद से जुड़ाव था. इस कार्यवाही को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है.

बुधवार को कोर्ट में कर चुका है सरेंडर..

खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद गांव में साल 2007 में हुई हत्या के एक मामले में फ़रार चल रहा था. मोहम्मद अहमद का नाम विवेचना के दौरान सामने आया था. लेकिन वह कोर्ट में हाज़िर नहीं हो रहा था. कोर्ट से सम्मन गए. पुलिस ने हाल ही में मोहम्मद अहमद औऱ उसके भाई के घर पर दबिश दी थी. पुलिस घर से बोलेरो औऱ लाइसेंसी असलहा उठा लाई थी. बुधवार को पूर्व प्रधान ने फतेहपुर की स्पेशल जज ईसी एक्ट कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

अतीक का क़रीबी है परिवार..

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद और उसका परिवार माफिया अतीक अहमद का करीबी माना जाता है. मोहम्मद अहमद का पिता अतहर हिस्ट्रीशीटर रहा है. अतहर की मौत 30 जनवरी 2023 को हो गई थी. अतहर हिस्ट्रीशीटर था. ऐसी चर्चा है कि अतहर एक समय पर अतीक अहमद का ख़ास था. इस बीच प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद औऱ उसका परिवार फ़रार चल रहा था.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us