Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में युवती की रेप के बाद हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में युवती की रेप के बाद हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कप्तान

यूपी के फ़तेहपुर में बुधवार सुबह एक युवती का सड़क किनारे अंतःवस्त्रों में शव बरामद हुआ है. आशंका है कि युवती की रेप के बाद हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है.


हाईलाइट्स

  • जाफरगंज थाना क्षेत्र में बरामद हुआ युवती का शव..
  • रेप के बाद हत्याकर फेंका गया है युवती का शव..
  • युवती के शव की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस.. हाँथ में लिखा है शालू..

Fatehpur Crime News : फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुली के मजरे लखीपुर में रोड किनारे बबूल की झाड़ियों के बीच क़रीब 20 वर्ष की युवती का शव अंतःवस्त्रों में मिलने से हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों की सूचना पर मौक़े पर पहुँचीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है.

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विजयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार मौक़े पर पहुँचें औऱ घटना स्थल का मौका मुआयना किया.

रेप के बाद हत्या की आशंका..

शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ किसी अन्यत्र स्थान में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और फिर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया. घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है.

युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी..

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

मौक़े पर पहुँचें थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने कहा है कि शव की पहचान के लिये सभी नजदीकी थानो में इसकी सूचना दी गयी है. अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने कहा कि शव को किसी दूसरे स्थान से लाकर यहां फेंका गया है. शव के एक हाँथ में शालू लिखा हुआ है. शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us