Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फ़तेहपुर जिले में सट्टे जुएं का काला कारोबार ! दो इंस्पेक्टर सहित छः पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो लाइन हाजिर

Fatehpur News: फ़तेहपुर जिले में सट्टे जुएं का काला कारोबार ! दो इंस्पेक्टर सहित छः पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो लाइन हाजिर
फतेहपुर में बिंदकी कोतवाली प्रभारी समेत 6 निलंबित : फोटो प्रतीकात्मक

Fatehpur News: वर्ल्ड कप चल रहा है ऐसे में सट्टा बाजार भी गरमाया हुआ है, आये दिन करोड़ो का सट्टा खेला जा रहा है, कहीं न कहीं इसका आधा हिस्सा पुलिस को भी जरूर जाता होगा, तभी कार्रवाई नहीं होती है फ़तेहपुर और बिंदकी में क्रिकेट मैच को लेकर करोड़ो का पर्ची सट्टा खेला जा रहा हैं, कुछ दिन पहले बुक नम्बर्स की पर्ची काटने का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसपर कोई एक्शन नहीं हुआ, फिर यह मामला डीजीपी तक पहुंचा, जिसके बाद फ़तेहपुर एसपी ने बिंदकी कोतवाल समेत 6 को सस्पेंड कर दिया.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर जिले में सट्टा का काला कारोबार, जुए की फड़ सजती है
  • पुलिस की भूमिका रहती है संदिग्ध, करोड़ो का लगता है सट्टा
  • कार्रवाई न करने पर डीजीपी ने दिए आदेश, बिंदकी कोतवाल समेत 6 को किया निलंबित

Fatehpur Six Policeman Suspend News: क्रिकेट मैच जब शुरू होते है, सट्टेबाजों का गोरखधंधा शुरू हो जाता है, हर दिन करोड़ो का सट्टा खेला जाता है, सट्टा संचालक ,बुकी पर्चियां काटकर कई लोगों को झांसे में लाकर उन्हें बर्बाद कर रहे हैं. इसमें शामिल है वर्ग का है गरीब और युवा तबका जिनका ये बुकी प्रयोग करते हैं, सट्टे में कई शहरो के नामों से बुकिंग होती है और फिर यह काला कारोबार फैलता जाता है. फतेहपुर जिले के कई क्षेत्रों में जुए और सट्टे की फड़ सज रही है. शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती. बताया जा रहा है कि उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद आलाधिकारियों ने छः पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और दो को लाइन हाजिर कर दिया.

फतेहपुर में खेला जा रहा करोड़ो का सट्टा, पुलिस की संलिप्तता 

क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले लोगों का काला कारोबार इन दिनों फैला हुआ है. विश्व कप जारी होने के बाद से तो सट्टा बाजार और जुए की फड़ न जाने कहां-कहां सज रही है. फ़तेहपुर जिले के कई क्षेत्रों से भी क्रिकेट मैचों पर जोरशोर से सट्टा लगाया जा रहा है यही नहीं मैच वाले दिन करोड़ो का सट्टा लगाया जाता है.

बिंदकी और खागा तहसील में भी सट्टा और जुए की बेखौफ रूप से फड़े सजती हैं, पुलिस तक कई बार शिकायत भी पहुंची कहीं न कहीं पुलिस की भूमिका सन्दिग्ध होने के चलते यह लोग बचते रहे हैं. जब यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी ने सभी की गोपनीय जांच कराते हुए पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

थाने के पुलिसकर्मियो से करते है सांठ-गांठ

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

इसका सीधा मतलब ऐसे समझे कि करोड़ो का सट्टा और जुए में आधी रकम इनके पास भी पहुंचती है तभी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. कुछ दिन पहले अधिकारियों के बदलाव के बाद शिकायत के दौरान जरूर कुछ दिन के लिए जुआ बंद हुआ उसके बाद फिर वही जुए की फड़ सजने लगी. थाने में इन काले कारोबारियों का आना जाना बना रहता है सूत्रों की माने तो अपनी पैठ और कारोबार सन्चालित करने के लिए पुलिस के थानेदारों से मिलकर उन्हें महंगे तोहफे देते हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

सट्टा पर्ची का वीडियो हुआ था वायरल नहीं लिया एक्शन

बीते दिनों ही इमलियाबाग में तीन युवकों का सट्टा वाली पर्चियां काटते हुए वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया.

गरीब और युवा लोगों को अपने झांसे में लेकर सट्टे में एक रुपये को 90 रुपये बनाने में प्रयोग कर रहे हैं. इन शहरों के नामों के नम्बर से बुकिंग की जाती है, दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, शामिल हैं, हर दिन बुकिंग नम्बर का जो परिणाम आता है उसके हिसाब से लाखों में हर दिन कमाई ये सट्टा संचालक करते हैं. फिर पुलिस की संलिप्तता के मामले में कोई कार्रवाई न होने के बाद यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा.

एसपी ने 6 पुलिसकर्मियो को किया निलंबित और 2 लाइन हाजिर

एसपी फतेहपुर उदयशंकर सिंह ने गोपनीय जांच कराई और इस मामले में पुलिस की संलिप्तता के चलते बिंदकी कोतवाली प्रभारी समेत 6 को निलंबित कर दिया जबकि 2 को लाइन हाजिर कर दिया है. जिनको निलंबित किया गया है उनमें बिंदकी कोतवाल प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी, स्वाट टीम प्रभारी रविन्द्र श्रीवास्तव,हेड कांस्टेबल शहनवाज, बिंदकी कोतवाल के हेड कांस्टेबल राजेश सिंह,एसआई विपिन और कंन्स्टेबल विवेक मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है. जबकि कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सदर कोतवाली के आबूनगर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव को लाइन हाजिर लर दिया, वहीं बिंदकी कोतवाली का चार्ज डीसीआरबी प्रभारी तारकेश्वर राय को दिया गया.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us