Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Aung Encounter : फतेहपुर में मुठभेड़ के बाद गौतस्कर गिरफ्तार

Fatehpur Aung Encounter : फतेहपुर में मुठभेड़ के बाद गौतस्कर गिरफ्तार
घटनास्थल पर घायल पड़ा बदमाश औऱ अवैध असलहा

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक गौतस्कर को पुलिस ने पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • औंग थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़..
  • पुलिस की गोली से घायल हुआ गोतस्कर..
  • घटनास्थल का पुलिस कप्तान ने किया निरीक्षण..

Fatehpur News : फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर के पैर में गोली लग गई और दूसरा गौतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया , मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की जा रही है.मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक गाय, गोवध के उपकरण, 01 मोटरसाइकिल डिस्कवर, अवैध तमंचा, ढेर सारा जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोडिया गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम के साथ शातिर गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई , जिसमें कल्लू उर्फ इस्तियाक पुत्र बफाती निवासी कोड़ा रजौड़ा थाना जहानाबाद के पैर में गोली लग गई , गोली लगने से कल्लू घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है व अन्य जोकि कल्लू का रिश्ते में साला है. अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है.

मुठभेड़ की सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचें एसपी राजेश सिंह ने बताया की औंग थाना क्षेत्र के कोडिया में मुखबिर की सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम के साथ शातिर गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई , जिसमें कब्लू उर्फ इस्तियाक पुत्र बफाती निवासी कोड़ा रजौड़ा थाना जहानाबाद के पैर में गोली लग गई , जिससे वह घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है व अन्य उसका साला अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से एक गाय, गोवध के उपकरण, 01 मोटरसाइकिल डिस्कवर, अवैध तमंचा, ढेर सारा जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है.पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us