Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: धोखे का ताला टूटा, और उड़ गए 2 लाख ! फतेहपुर की ये खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी

Fatehpur News: धोखे का ताला टूटा, और उड़ गए 2 लाख ! फतेहपुर की ये खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी
फतेहपुर पुलिस की पकड़ में आरोपी दुर्गादीन (बाएं) दाएं प्रतीकात्मक फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र में रामलीला देखने गए युवक के ई-रिक्शा से 2 लाख चोरी हो गए. आरोपी कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित का परिचित निकला. पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली.

Fatehpur News: हर मुस्कराता चेहरा भरोसे के लायक नहीं होता अपनों की शक्ल में छिपे बेगानों से सावधान रहना आज की सबसे बड़ी जरूरत है. यूपी के फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित की मासूम सी गलती ने उसे 2 लाख रुपये से हाथ धोने पर मजबूर कर दिया.

बताया जा रहा है कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए इकट्ठा की गई रकम रामलीला देखने के दौरान चोरी हो गई और चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि पीड़ित के ही परिचित ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर पैसा बरामद कर लिया.

भरोसे से गया रामलीला देखने, लौटकर मिला विश्वासघात

फतेहपुर (Fatehpur) जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के मकरौली गांव निवासी अजय पाल यादव 4 अप्रैल को अपने साथी रामराज पाल के साथ उसके ई-रिक्शा से बकेवर क्षेत्र के पधारा गांव में रामलीला देखने गया था. अजय पाल अपने साथ एक बैग लेकर गया था, जिसमें 2 लाख रुपये नकद, बैंक की पासबुक और आधार कार्ड थे. यह रकम जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखी गई थी. 

गांव पहुंचने पर अजय की मुलाकात पधारा गांव निवासी दुर्गादीन से हुई, जो उसका पुराना जानकार था. रामलीला शुरू होने पर दोनों युवक ई-रिक्शा को घर के सामने खड़ा कर बैग को ई रिक्शा में रखकर ताला लगाकर तीनों चले गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

रामलीला देखकर लौटे तो टूटा था ताला, उड़ चुके थे लाखों

जब अजय और रामराज रामलीला देखकर लौटे, तो उन्होंने देखा कि ई-रिक्शा की सीट का ताला टूटा हुआ है और बैग पीछे की सीट पर फेंका गया है. जैसे ही अजय ने बैग खोला, तो उसके होश उड़ गए दो लाख रुपये गायब थे.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

24 घंटे में किया खुलासा, मिला पूरा कैश

पीड़ित की शिकायत पर बकेवर थाना पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. जांच की कमान थानाध्यक्ष महेश सिंह ने संभाली और बहुत ही बारीकी से जांच करते हुए शक की सुई सीधे दुर्गादीन की ओर मोड़ी.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

पुलिस ने रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया और उसके पास से पूरे दो लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए. आरोपी को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us