Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Akhilesh Yadav In Fatehpur Election 2022:फतेहपुर के भाजपा नेताओं पर अखिलेश का हमला कहा- 'सुबह से शाम तक करते हैं ज़मीनों पर कब्ज़ा'

Akhilesh Yadav In Fatehpur Election 2022:फतेहपुर के भाजपा नेताओं पर अखिलेश का हमला कहा- 'सुबह से शाम तक करते हैं ज़मीनों पर कब्ज़ा'
Akhilesh Yadav फतेहपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए

मंगलवार को फतेहपुर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुँचें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला.साथ ही उन्होंने फतेहपुर के बीजेपी नेताओं पर ज़मीन कब्जा करने के आरोप लगाए. Akhilesh Yadav In Fatehpur UP Election 2022

Fatehpur News:मंगलवार दोपहर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने फतेहपुर पहुँचें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पूरे फॉर्म में दिखे.उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला.और जाते जाते यहाँ के स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों पर बड़ा आरोप लगा गए.अखिलेश ने कहा कि फतेहपुर में बीजेपी के ऐसे ऐसे नेता हैं जिनका सुबह से शाम तक केवल एक ही काम है जमीनों पर कब्जा करो.बाजारों की जमीन, गरीबो की जमीन इन भू माफियाओं ने कब्ज़ा कर ली है. Akhilesh Yadav In Fatehpur Rally

भीड़ देख उत्साहित दिखे अखिलेश..

सदर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम इंटर कॉलेज मैदान में अखिलेश यादव की जनसभा हुई.इसके बाद यहां से अखिलेश यादव जहानाबाद के लिए हेलीकॉप्टर से उड़े.वहां भी बिंदकी औऱ जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा होनी है.

मुस्लिम इंटर कॉलेज में चार विधानसभा क्षेत्रों (सदर, खागा, शाह अयाह औऱ हुसैनगंज) से इस रैली में लोग जुटे. मैदान में भारी भीड़ देख अखिलेश यादव काफ़ी उत्साहित दिखे. उन्होंने कई मुद्दों पर भाजपा सरकार औऱ सीएम योगी पर जमकर हमला बोला. वह अपने पूरे भाषण के दौरान योगी को बाबा मुख्यमंत्री कह कर तंज कसते रहे.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

भीड़ देख अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से पूरे मैदान में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है इस बार भारतीय जनता पार्टी का यहां से खाता खुलने वाला नहीं है.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

जनसभा में उपस्थित लोग

रोजगार के मुद्दे पर बोले..

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

अखिलेश यादव ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि समाजवादियों ने तय किया है कि 69000 शिक्षक भर्ती में जिनके साथ खिलवाड़ हुआ है उनकी मदद करेंगे.साथ ही शिक्षामित्र, बीएड, बीपीएड, टीईटी अभ्यर्थियों की भी मदद करेंगें.

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि भाजपा के लोग वादा कर रहे थे कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी यहां पर किसान भाई भी होंगे बताओ किसान भाइयों 5 साल में कितने किसानों की आय दुगनी हो गई? Akhilesh Yadav In Fatehpur Rally

सीएम योगी पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले तो हमें सूचना थी कि बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप नहीं चला पाते हैं अब सूचना मिल रही है कि वह स्मार्ट फोन भी नहीं चला पाते हैं.जो खुद नहीं चला पाते वह कैसे लैपटॉप और स्मार्टफोन देंगे? समाजवादियों ने जो लैपटॉप दिए वो आज भी चल रहे हैं.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us