Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:रेलवे क्रॉसिंग में अचानक क्यों रोक दी गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रेन.?.जान ले वज़ह.!

फतेहपुर:रेलवे क्रॉसिंग में अचानक क्यों रोक दी गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रेन.?.जान ले वज़ह.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

सोमवती अमावस्या के चलते रेलवे क्रॉसिंग में अचानक गाड़ियों का भारी जाम लग गया..जिसके चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनों को कुछ देर के लिए रोक दिया गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: रेलवे क्रॉसिंग में अचानक लगी गाड़ियों की भीड़ से एकाएक जाम लग गया,जिससे क्रासिंग में ड्यूटी पर मौजूद गेट मैन के हाँथ पैर फूल गए।अचानक लगे इस भीषण जाम की वजह से एक बड़े हादसे की आहट सुनते ही गेटमैन ने आनन फानन में इलाहाबाद कंट्रोल रूम में फ़ोन कर आने वाली गाड़ियों को रोकने की अनुमति ले,पटरियों में लाल झंडी गाड़ दो गाड़ियों को रोक दिया।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-भीषण गर्मी से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त..पानी का भी संकट गहराया..प्यास से तड़प तड़पकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत.!

मामला जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंसपुर गुगौली रेलवे क्रॉसिंग का है जहां सोमवार को सोमवती अमावस्या होने के कारण गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों की भारी भीड़ लग गई।जिसके कारण रेलवे क्रॉसिंग में सुबह 7 बज कर 15 मिनट पर जाम लग गया।जिस वक्त गेटमैन ने रेलवे फाटक को खोला था उस वक्त कम ही गाड़ियां क्रासिंग में मौजूद थीं।पर देखते ही देखते रेलवे क्रासिंग को पार करने के लिए गाड़ियों की लंबी लाइन रेलवे ट्रैक के बीचों बीच लग गया।यह नजारा देखते ही ड्यूटी में मौजूद गेटमैन परेशान हो गया।

यह भी पढ़े:कौशाम्बी-बजते बजते आग के गोले में तब्दील हो गया डीजे..!

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

उसने इलाहाबाद कंट्रोल रूम से आदेश मिलने के बाद कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन तथा इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रेन को रोक दिया। जाम करीब 45 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग में धीरे धीरे 8:00 बजे तक पूरी तरह से रेलवे ट्रैक खाली हो पाया। तब जाकर गेट मैन ने दोनों तरफ के गेट बंद कर इलाहाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी।जिसके बाद दोनों ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान कर सकी।

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us