Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना का कहर:फतेहपुर में निजी स्कूल संचालकों को नहीं है बच्चों की फ़िक्र..आदेश के बावजूद धड़ल्ले से खुल रहे ये स्कूल..!

कोरोना का कहर:फतेहपुर में निजी स्कूल संचालकों को नहीं है बच्चों की फ़िक्र..आदेश के बावजूद धड़ल्ले से खुल रहे ये स्कूल..!
Fatehpur:फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी में सभी स्कूल ,कालेजों को योगी सरकार द्वारा 2 अप्रैल तक के लिए बन्द कर दिया गया है..बावजूद इसके ज़िले के कुछ निजी स्कूल अपनी मनमानी पर उतारू हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:ज़िले में योगी सरकार के फरमान की किस तरह धज्जियां उड़ाई जाती हैं।किसका ताज़ा उदाहरण हैं, ज़िले के कुछ एक निजी स्कूल।जहां एक ओर प्रदेश की सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए हर एक ज़रूरी क़दम उठा रही है।वहीं दुसरी ओर ज़िले के निजी स्कूल संचालको को इससे कोई मतलब नहीं है।

ये भी पढ़े-कोरोना का कहर:यूपी में बढ़ते ख़तरे को देखते हुए अब इस तारीख़ तक बन्द हुए सभी स्कूल कॉलेज..!

गौरतलब है योगी सरकार द्वारा पहले ही यूपी के समस्त स्कूल कॉलेजों को 22 मार्च तक के लिए बन्द कर दिया गया था।जो अब बढाकर 2 अप्रैल तक के लिए कर दिया गया है।इतना ही नहीं इसके साथ ही पूरे प्रदेश में वर्तमान में चल रही समस्त शैक्षिक परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है।लेकिन ज़िले के कुछ निजी स्कूल योगी के आदेश को धता बताते हुए धड़ल्ले से खुल रहे हैं।कोरोना वायरस को लेकर जिस तरह से खतरा बढ़ा हुआ है ऐसे में निजी स्कूलों की चल रही मनमानी बच्चों के स्वास्थ्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ कर रही है। (fatehpur corona news )

ये भी पढ़े-UP Panchayat Election:फतेहपुर में ऐसे ग्राम प्रधान इस बार नहीं लड़ पाएंगे..चुनाव..!

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

ज़िले के हथगाम विकास खण्ड क्षेत्र के नवाबगंज में खुला श्री शिव शंकर अग्रहरि माँ सुन्दरी देवी इंटर कालेज सहित जिले के कई ऐसे प्रमुख स्कूल, कॉलेज हैं जहां योगी के आदेश की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही हैं।इन स्कूल संचालको की मनमानी इस क़दर हावी है कि कोरोना वायरस को लेकर पूरे प्रदेश में जारी हुआ स्कूल बंदी का आदेश भी इन निजी स्कूलों में बेअसर है।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

क्या कहते हैं जिम्मेदार..

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ज़िले के समस्त स्कूल, कॉलेजों को सरकार के निर्देश पर बन्द करने के आदेश दिए गए हैं।बावजूद इसके जो कालेज खुल रहे हैं उनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us