Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ़ पर लगे गम्भीर आरोप..प्रसूता ने गेट पर जन्मा शिशु..मौत!

UP:फतेहपुर में जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ़ पर लगे गम्भीर आरोप..प्रसूता ने गेट पर जन्मा शिशु..मौत!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंची प्रसूता को अस्पताल में दाख़िल नहीं किया गया..मौजूद स्टाफ़ पर परिजनों ने गम्भीर आरोप लगाए हैं...क्या है पूरा मामला जानें..युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में...

फतेहपुर:जिला अस्पताल (District women hospital) में तैनात डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ़ पर आए दिन गम्भीर आरोप लगते रहते हैं।बावजूद इसके अस्पताल की व्यवस्थाओं में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और कर्मियों के लापरवाही पूर्ण रैवये के चलते जिला प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं! आख़िर डीएम और सीडीओ के बार-बार औचक निरीक्षणों के बावजूद क्यों अस्पताल में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं!ये अपने आप में गम्भीर विषय है! (Fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP TET 2019:पेपर लीक करने की साज़िश रचने वाला बीजेपी का क़द्दावर नेता निकला..!

शुक्रवार को एक बार फ़िर जिला अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ़ पर गम्भीर आरोप लगे।दरअसल शुक्रवार दोपहर जिला महिला अस्पताल के गेट के बाहर एक प्रसूता की डिलवरी हो रही थी।अस्पताल के बाहर मौजूद महिलाओं ने किसी तरह चारों तरफ़ से घेरा बनाया और डिलवरी कराई।लेक़िन जन्मे नवजात बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़े-यूपी:ग़ायब हुए पति की तलाश में फतेहपुर से कौशाम्बी का चक्कर लगा रही पत्नी..पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

प्रसूता के पति राकेश निवासी थरियांव (thariyao thana) ने बताया कि वह अपनी पत्नी विजमा को लेकर जिला महिला अस्पताल आया हुआ था।लेक़िन अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और नर्सों द्वारा भर्ती ही नहीं किया गया।वह क़रीब दो घण्टे तक अस्पताल में चक्कर लगाता रहा।जब उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाई तो निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अस्पताल से जा रहा था।लेक़िन वह जा नहीं पाई और गेट पर ही उसे बच्चा हो गया।

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ई रिक्शा चालकों से किसकी शह पर वसूला जा रहा है गुंडा टैक्स..!

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

वहीं इस मामले जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर रेखा रानी ने बताया कि प्रसूता अस्पताल में भर्ती ही नहीं हुई थी।वह जब अस्पताल आ रही थी तभी उसको लेबर पेन हुआ और गेट पर डिलवरी हो गई।उन्होंने इस बात से साफ तौर पर इंकार किया कि प्रसूता को दो घण्टे पहले अस्पताल लाया गया था।उन्होंने यह भी बताया कि बच्चा पेट के अंदर ही मर चुका था।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us