Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:आतंकी हमले के बाद भड़का जन आक्रोश अब छप्पन इंच का सीना नहीं दो इंच की गोली चाहिए।

फतेहपुर:आतंकी हमले के बाद भड़का जन आक्रोश अब छप्पन इंच का सीना नहीं दो इंच की गोली चाहिए।
पटेल नगर चौराहे में कैंडिल मार्च निकालते लोग

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के ऊपर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ एक जन आक्रोश व्याप्त हो गया है।युवाओं ने सड़क पर उतर कर पाकिस्तान का पुतला फूंका और एक के बदले दस चाहिए का नारा लगाया.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश में एक जन आक्रोश व्यक्त कर दिया है।जिन पैंतालीस परिवारों के चिराग वतन के लिए शहीद हुए हैं उनका दर्द किसी कलम से बयां नहीं किया जा सकता है। न जाने कितने बच्चे यतीम हो गए माँ की गोद और पत्नी की मांग तक सूनी हो गई।लेकिन जब बात देश की हो तो रुँधी हुई आवाज़ में गर्जना के साथ एक पिता फिर कहता है मोदी जी आप जंग की तैयारी करें मैं अपना दूसरा बेटा भेजता हूँ।ये शब्द कहीं न कहीं इंसान की आत्मा तक को झकझोर देते है।लेकिन अब व्यक्त आ गया है जब पाकिस्तान को प्रेम की भाषा से नहीं अपितु "शठे शाठ्यम समाचरेत"की परिभाषा से समझाना होगा।

विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल ने भरी हुंकार...

आतंकी हमले के बाद फ़तेहपुर में शुक्रवार को विहिप और बजरंग दल सहित विभिन्न दलों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए  साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी दिया।

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

युवाओं ने कहा अब करके दिखाओ नहीं सत्ता बदल देंगे हम...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शाम को आईटीआई रोड से युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित एनसीसी केडेट्स ने एक रैली निकलते हुए कैंडल मार्च किया। युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए युवा नेता रितेष शुक्ला ने कहा सरकार जल्द से जल्द फैसला ले नहीं तो देश का युवा सत्ता बदलने में देर नहीं करेगा।उन्होंने कहा कि अब 56 इंच के सीने की नहीं 2 इंच की गोली की जरूरत है वहीं कांग्रेस के युवा नेता हिमांषु राम सजीवन ने कहा सरकार को सभी दलों को एक जुट करके देश हित में फैसला लेना चाहिए। मॉ फाउंडेशन रूपम मिश्रा और व्यापार मंडल के किशन मेहरोत्रा ने कहा शहीद हुए परिवारों के साथ पूरा देश है लेकिन अब सरकार को प्रेम की भाषा से नहीं गोली की भाषा से पाकिस्तान को समझाना होगा।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us