Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP CRIME:फतेहपुर में मजदूर की हत्या.पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया.!

UP CRIME:फतेहपुर में मजदूर की हत्या.पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया.!
फतेहपुर:बिंदकी क़स्बे में मिला मजदूर का हत्यायुक्त शव।घटनास्थल

यूपी के फतेहपुर ज़िले के बिंदकी क़स्बे में सोमवार को एक दलित मजदूर का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:सोमवार की सुबह बिंदकी कोतवाली अन्तर्गत बिंदकी क़स्बे में हत्यायुक्त शव मिलने से सनसनी फैल गई।(fatehpur news)मौक़े पर पहुँचीं पुलिस ने शव की शिनाख्त करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसपी सतपाल अंतिल ने घटना स्थल पहुँच जाँच पड़ताल की है।उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गईं हैं।दो लोगों को हिरासत में लेकर  पूछताछ की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार हत्यायुक्त शव मंझिल कोरी( 35) पुत्र शिवलाल कोरी का है।जो क़स्बे का ही रहने वाला है।मृतक मंझिल कोरी क़स्बे में ही शारदा ट्रांसपोर्ट में पल्लेदारी (मजदूरी) का काम काफ़ी समय से कर रहा था।(fatehpur bindki murder news)

काम ख़त्म होने के बाद रोज रात को वह ट्रांसपोर्टर अरविंद कुमार के घर के बाहर बरामदे में पड़े हुए तख़्त पर सोता था।उसी मकान में सरकारी राशन की दुकान (कोटा) भी है।

सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंझिल का खून से लथपथ शव तख़्त पर पड़े हुए देखा।जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।शव को देख लग रहा है कि किसी वजनदार चीज़ से सर पर गहरा प्रहार किया गया है।

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

मृतक की भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।फ़िलहाल हत्या के पीछे की वजह पुलिस तलाश कर रही है।

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us