Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:हमीरपुर में भी कोरोना की दस्तक..सील किया गया पूरा इलाक़ा..!

कोरोना:हमीरपुर में भी कोरोना की दस्तक..सील किया गया पूरा इलाक़ा..!
हमीरपुर:चिल्ली गाँव में मौजूद एसपी।

यूपी के हमीरपुर ज़िले में भी शनिवार को कोरोना का पहला मामला मिलने से जिले में हड़कम्प मच गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:कोरोना ने अब गाँवों का रूख़ कर लिया है।जो कि भारत जैसे देशों के लिए काफ़ी चिंताजनक है।क्योंकि देश की कुल आबादी का क़रीब 70 प्रतिशत निवास गाँवो में ही है।ग्रीन जोन की श्रेणी में चल रहे जनपदों में भी कोरोना के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं।ज़िले के पड़ोसी जनपद फतेहपुर में शुक्रवार पहले दो कोरोना के मामले प्रकाश में आए।औऱ शनिवार को जनपद में भी पहला मामला प्रकाश में आने से पूरे ज़िले में हड़कम्प मच गया है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर-गाँवो में पहुँच रहे परदेशियों ने बढ़ाई दहशत..बेरोक टोक घूम रहे..!

जानकारी के अनुसार ज़िले के मुस्कुरा विकास खण्ड क्षेत्र के चिल्ली गाँव में रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।सीएमओ द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि उक्त युवक बीते 6 मई को किडनी की बीमारी का इलाज़ कराने के लिए उरई के एक निजी अस्पताल में गया हुआ था।जहाँ उसका डायलिसिस होना था।डायलिसिस प्रोटोकॉल के तहत कोरोना की जांच के लिए सैम्पल लिया गया।जिसकी रिपोर्ट 9 मई को प्राप्त हुई।रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है।

कोरोना पाज़िटिव रिपोर्ट आने के बाद हमीरपुर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पहुँचकर चिल्ली गाँव को कंटेन्मेंट एरिया घोषित कर गाँव को पूरी तरह से सील कर दिया।

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में एक और व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित..दो पहुँची संख्या..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि गाँव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर टू डोर प्रक्रिया के तहत जारी रहेगी।लेकिन गाँव से बाहर जाने या गाँव के अंदर आने की अनुमति किसी को नहीं होगी।केवल स्वास्थ्य विभाग की टीम, सफ़ाईकर्मी या पास वाले व्यक्ति ही आ जा सकेंगे।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को इलाज़ के लिए कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल बाँदा भेजा गया है।व्यक्ति के संर्पक में आये व्यक्तियों को क्वारण्टाइन कराया जा रहा है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us