Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:अमानवीय कृत्य-यूपी के इस ज़िले में केमिकल युक्त पानी से मजदूरों को एक साथ बैठा किया गया सेनेटाइज..!

कोरोना:अमानवीय कृत्य-यूपी के इस ज़िले में केमिकल युक्त पानी से मजदूरों को एक साथ बैठा किया गया सेनेटाइज..!
बलिया:मजदूरों को सेनेटाइज करते कर्मचारी।

लॉकडाउन के बाद किसी तरह अपने घरों को लौट रहे ग़रीब मजदूरों के साथ बेहद अमानवीय पूर्ण व्यवहार करने की खबरें कंही कंही से आ रही हैं..ताज़ा मामला यूपी के बलिया ज़िले का है..

डेस्क:कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा।काम धंधे बन्द हुए तो अपने अपने घरों से सैकड़ो हजारों किलोमीटर दूर रह रहे दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग।डर और भूख के चलते लॉकडाउन तोड़ अपने अपने घरों को निकल पड़े।हजारों की संख्या में मजदूरों ने पैदल ही पलायन कर दिया।baliya corona virus lockdown news

ये भी पढ़े-कोरोना:यूपी में कोरोना का केंद्र बना यह जिला..एक से तेरह हुई संख्या..35 की रिपोर्ट अभी बाकी..!

पलायन की खबरों से जागी योगी सरकार ने शनिवार को दिल्ली यूपी बॉर्डर पर मजदूरों को लाने के लिए बसों का इंतजाम किया और कहा गया कि सभी का घर जाने के पहले स्वास्थ्य परीक्षण हो इसके बाद ही छोड़ा जाए।

रविवार को बलिया ज़िले पहुंचे मजदूरों के साथ बेहद अमानवीय कृत्य किया गया।जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

ये भी पढ़े-फतेहपुर लॉकडाउन:बड़ी संख्या में बसों में भर भरकर दिल्ली से वापस लौटे लोग..!

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

दरअसल अलग अलग प्रान्तों से मजदूर जब अपने गृह जनपद बलिया पहुंचे तो वहां जिला प्रशासन के कमर्चारियों द्वारा सभी को एक जगह बिठाकर बसों औऱ सड़को को जिस टैंकर में दवा भरकर सेन्टाइज किया जाता है।उसी से मजदूरों को भी पूरी तरह नहला दिया गया।

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

बताया जा रहा है कि इस पानी में सोडियम हाइपोक्लोराइड जैसा केमिकल भी मिला था जिसे ज़मीन अथवा घरों की सफ़ाई की जाती है।विशेषज्ञों का कहना है कि यह केमिकल त्वचा और आंखों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े-वायरल वीडियो:गाजियाबाद में गुम हुई बच्ची का क्या है फतेहपुर कनेक्शन..जानें हमारी पड़ताल में पूरी सच्चाई..!

डीएम ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि इस वीडियो की पड़ताल की गई, प्रभावित लोगों का सीएमओ के निर्देशन में उपचार किया जा रहा है। बरेली नगर निगम एवं फायर ब्रिगेड की टीम को बसों को सैनेटाइज़ करने के निर्देश थे, पर अति सक्रियता के चलते उन्होंने ऐसा कर दिया। सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us