Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कोरोना का कहर-शिक्षक से टेलर बने.रोटी के लिए बेच रहे मास्क..प्राइवेट शिक्षकों की दुर्दशा देख आपको भी आ जाएगा रोना.!

UP:कोरोना का कहर-शिक्षक से टेलर बने.रोटी के लिए बेच रहे मास्क..प्राइवेट शिक्षकों की दुर्दशा देख आपको भी आ जाएगा रोना.!
हमीरपुर:कोचिंग टीचर मास्क बनाती हुई।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

कोरोना काल में हर व्यक्ति मुशीबतों से घिरा हुआ है।ज्यादतर लोगों के पास भुखमरी का संकट गहरा गया है..प्राइवेट शिक्षकों को कोरोना के दौर में कैसी मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पढ़ें..

हमीरपुर:सरकारों ने वायदे तो कई किए लेकिन कोरोना के रूप में आई तबाही ने सरकारों की कलई खोल दी है।कोरोना बीमारी से ज्यादा चिंता अब लोगों को रोटी की हो गई है कि इस संकट में कोरोना से तो बच भी जाएंगे लेक़िन भुखमरी से बचना शायद अब सम्भव नहीं है।इस दौर में सबसे बड़ी मुशीबतों का सामना किसी को करना पड़ा है तो वह प्रवासी मजदूर और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग हैं और यह समस्या अभी ख़त्म नहीं हुई है लगातार बढ़ती ही जा रही है ऐसे में सरकारों की ओर से इस ओर ध्यान न देना भी अपने आप में लोगों के लिए बड़ी त्रासदी है। hamirpur news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:पशु तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही..घेराबंदी कर पुलिस ने मवेशी लदे पाँच ट्रकों को पकड़ा.!

ऐसी ही त्रासदी का सामना इन दिनों प्राइवेट शिक्षक कर रहें हैं जो कोचिंग और स्कूलों में पढ़ाकर किसी तरह अपना गुजारा कर रहे थे लेकिन कोरोना काल में कोचिंगों में ताला पड़ गया बहुतों की नौकरी छूट गई जिसकी बची भी है उसको स्कूल प्रबंधन सैलरी नहीं दे रहा। coronavirus effect in hamirpur praivet teacher

यूपी के हमीरपुर में ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है जहां बेबसी और भुखमरी ने एक शिक्षक को टीचर से टेलर और फिर सेलर के बना दिया है।यह शिक्षक अपनी पत्नी के साथ कम्पटीशन क्लासेज चला कर नवजवानों को क़ाबिल बनाते थे।लेकिन अब यह मास्क बना कर और फिर उन्हें बेच कर रोटी का जुगाड़ कर रहें हैं।

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में गुरुवार को आधा सैकड़ा से ज्यादा नए संक्रमितों की पुष्टि.!

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

दूसरी ओर प्राइवेट स्कूल बच्चों से फीस तो वसूल रहे है लेकिन वो अपने शिक्षकों को तनख्वाह तो छोड़िए दो वक़्त की रोटी तक के लिए मोहताज किये है, लिहाज़ा इन शिक्षक ने पेट के ख़ातिर  इस आपदा काल मे जीवन यापन करने का एक दूसरा रास्ता खोजा है। hamirpur special story news

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

दम्पति हमीरपुर जिला मुख्यालय के है , नीतू निषाद प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थी और लॉक डाउन के समय बन्द हुए स्कूल से इनकी नौकरी  चली गयी,अब यह घर मे मास्क बनाकर अपना जीवन कर रहीं है,राम जीवन भी प्राइवेट कोचिंग चलाते थे ,कोचिंग बन्द होने के बाद वो भी बेरोजगार हो गये और अब वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर मास्क बनाते है और उन्हें बाजार में बेचकर घर चलाने में पत्नी की मदद कर रहे है। hamirpur coronavirus news

इन शिक्षकों की हालत देख तरस आता है कि जिन हाथों में कभी पेन और चाक हुया करती थी,जो हाथ कभी बच्चों की कापियों में होम वर्क दिया करते थे, नैनिहालों का भविष्य उज्ज्वल करते थे वो हाथ अब सिलाई मशीन में मास्क बना रहे हैं।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us