Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur New Terminal News : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी,26 मई को सीएम करेंगे नए टर्मिनल का उद्घाटन

Kanpur New Terminal News : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी,26 मई को सीएम करेंगे नए टर्मिनल का उद्घाटन
नई टर्मिनल बिल्डिंग

कानपुर वासियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है जहां नई टर्मिनल बिल्डिंग का 26 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके दी है ,वे भी सीएम के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.


हाईलाइट्स

  • सीएम योगी 26 मई को करेंगे नई टर्मिनल का उद्घाटन
  • नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • स्थानीय प्रशासन ट्वीट की जानकारी के बाद हुआ सक्रिय

CM Yogi will inaugurate new terminal in Kanpur on May 26 : कानपुर के चकेरी के मवैया में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया है जिसके शुभारंभ को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी जिन पर अब विराम लग गया है, खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट पर यह जानकारी दी हैं कि 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे ,उनके ट्वीट की जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है और टर्मिनल के अधूरे कार्यों में तेजी के निर्देश भी दे दिए हैं.

निकाय चुनाव के दौरान इसी माह उद्घाटन की बात कही थी सीएम ने

आपको बताते चलें कि चकेरी का यह नया टर्मिनल पहले वाले से खास होने जा रहा है क्योंकि वहां पर रात में और कोहरे में विमान आ जा नहीं सकते थे यहां पर आधुनिक सुविधाओं के साथ इस टर्मिनल का निर्माण किया गया है जहां पर अब रात में भी विमान आ जा सकेंगे खुद मुख्यमंत्री ने भी निकाय चुनाव के दौरान कानपुर में हुई जनसभा में कहा था कि इसी माह कानपुर में नए टर्मिनल का उद्घाटन किया जाएगा.

वही केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन जल्द ही टर्मिनल का निरीक्षण कर सकता है और जो भी टर्मिनल में अधूरे कार्य हैं उनको जल्द से जल्द पूरा किए जाने को लेकर निर्देश भी देगा.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

भव्य कार्यक्रम होगा आयोजित

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

26 मई को होने वाले नई टर्मिनल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आएंगे जहां टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर ही एक भव्य आयोजन भी किया जाएगा इधर मुख्यमंत्री की एक जनसभा भी होगी जिसमें भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है इस कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है यहां पर जल्द ही अधूरे काम को दुरुस्त करवाया जाएगा.

Read More: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us