Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बुलन्दशहर हिंसा:गौकशी के नाम पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज- छः नाम फ़र्जी!

बुलन्दशहर हिंसा:गौकशी के नाम पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज- छः नाम फ़र्जी!
फोटो-साभार फेसबुक

बुलन्दशहर में हुई हिंसा को लेकर पूरे यूपी में गुस्सा है,औऱ लोग अपने अपने नजरिए से इस घटना को देख रहे हैं,कथित रूप से गोकशी के बाद भड़की हिंसा और गोकशी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ हुई FIR इस एफआईआर में बहुत कुछ चौकाने वाला है... पढें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

बुलंदशहर: सोमवार को हुई कथित गोकशी के बाद हिंसा में दो लोगों की जान चली गई जिनमें से एक पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार थे और दूसरा इक्कीस बरस का युवक सुमित कुमार, इस मामले में दो एफआईआर दर्ज हुई है पहली FIR गोकशी के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध हुई है और दूसरी भीड़ द्वारा हुई हिंसा के कारण मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के कारण,सुबोध कुमार की हत्या में जिस सख्स योगेश कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है वह बजरंग दल का नगर संयोजक है जो फिलहाल फ़रार है, और योगेश कुमार गोकशी के मामले दर्ज एफआईआर का शिकायतकर्ता भी।

सबसे ख़ास बात यहां है कि गोकशी के मामले में जिन सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें से 6 नाम पूरी तरह से फ़र्जी बताए जा रहे हैं।
एक मीडिया संस्थान द्वारा की गई पड़ताल की माने तो एफआईआर में दर्ज जिन सात लोगों के नाम हैं उनको नयाबांस गाँव का बताया गया है, लेकिन जब पड़ताल की गई तो पता चला कि इनमें से कई लोग या तो बहुत पहले गांव छोड़कर चले गए हैं।

इस मामले को लेकर एक आरोपी शराफत को लेकर पड़ताल की गई तो पता चला कि उन्होंने दस साल पहले ही गांव छोड़ दिया था. शराफत अब फरीदाबाद में रहते हैं और कई साल से गांव नहीं आए हैं

बाकी के तीन नाम सुदैफ, इलियास और परवेज इस गांव के हैं ही नहीं. इन लोगों का न तो इस गांव में घर है और न ही कोई जमीन. गांववालों से इनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया वे इन नामों के बारे में नहीं जानते हैं.

Read More: UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम

सिर्फ एक नाम सर्फुद्दीन का गांव से ताल्लुक है. इस हिसाब से सात में से छह नाम फर्जी निकल गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इंस्पेक्टर की हत्या का मुख्य आरोपी योगेश राज ने एफआईआर में फर्जी नाम क्यों लिखवाया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

वहीं जिन दो नाबालिग बच्चों को आरोपी बनाया गया है, उनकी उम्र 11-12 साल बताई जा रही है. एनडीटीवी ने इनमें से एक के पिता से बात की है. उन्होंने कहा कि दोनों छोटे बच्चे हैं, वे गोकशी कैसे कर सकते हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

पिता ने बताया, ‘मंगलवार को पुलिस ने बच्चों को घंटों थाने में बैठाए रखा. जानबूझ कर माहौल खराब करने के लिए बच्चों को नाम डाला गया है. कुछ लोग जानबूझकर इलाके का माहौल खराब कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us