Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बलरामपुर:विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में-मेधावियों को किया गया पुरस्कृत..।

बलरामपुर:विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में-मेधावियों को किया गया पुरस्कृत..।
पुरस्कार के बाद छात्रों के साथ शिक्षक

जिले के पायनियर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मेधावियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

बलरामपुर  पायनियर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रर्दशनी में बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए विभिन्न माडलों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा सरकार के पूर्व जन्तु उद्यान व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर एसपी यादव एवं विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल नीरज अस्थाना,जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल जीएस मिश्रा, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर अब्दुल मन्नान व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इशरत जमाल उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर वह दीप प्रज्वलन कर किया।

नॉन वर्किंग मॉडल में सीबी एवं ताजमहल एवं वर्किंग मॉडल में हाइड्रोलिक पावर प्लांट हाइड्रोलिक ब्रिज  विज्ञान प्रदर्शनी के आकर्षण केंद्र बिंदु रहा। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर संवर्ग में रेन वाटर ताजमहल स्वच्छ भारत के मॉडल स्मार्ट सिटी लेजर सिक्योरिटी अलार्म हाइड्रोलिक ब्रिज को प्रथम द्वितीय व तीसरा पुरस्कार मिला अतिथियों ने बच्चों के चित्रकला व विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर उनके उत्कृष्ट प्रतिभा की सराहना की। इसी क्रम में वह 2017-18 के मेधावीयों को अतिथियों ने सम्मानित किया।

विद्यालय में सर्वोच्च छात्र पुरस्कार, सर्वोच्च हिंदी अंग्रेजी लेखन पुरस्कार, सर्वोच्च यूनिफॉर्म पुरस्कार, सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार, हाउस कैप्टन पुरस्कार, सर्वोच्च एक्टर एक्ट्रेस पुरस्कार, सबूत सहयोगी छात्र पुरस्कार, सर्वोच्च कला पुरस्कार, सर्वोच्च गायक पुरस्कार, वॉलिंटियर पुरस्कार एवं प्रधान छात्र-छात्रा पुरस्कार के रूप में क्रमशः अरुण प्रताप सिंह श्वेता उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अध्यापकों कर्मचारियों को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक कार्य करने का पुरस्कार दिया गया। प्राइमरी संवर्ग में उत्कृष्ट शिक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफल छात्रा सुकृति पांडे, साहिबी महमूद, सबा फिर्दोश, प्रकृत सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, हर्षित तिवारी, हेमंत तिवारी, उत्कर्ष तिवारी  को मेडल व प्रशस्ति पत्र  देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

मुख्य अतिथि ने कहा  शिक्षा के क्षेत्र में  पिछड़ा जिला मैं आज पायनियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जो अपनी मेधा का प्रदर्शन किया है। वह निश्चय ही जिले के लिए गौरव का विषय है। आज के बच्चे कल के भविष्य होंगे। विद्यालय डायरेक्टर डॉक्टर एमपी तिवारी ने कहा कि विद्यालय संचालन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की मेधावियों को आगे बढ़ाना है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही मुख्य लक्ष्य है। विद्यालय उपनिदेशक मीता तिवारी ने कहां की विद्यालय के बच्चों ने चित्रकला व विज्ञान प्रदर्शनी में सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे है। बच्चों को बधाई देते हुए अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us