Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Badaun Accident News: बदायूं में दर्दनाक हादसा ! स्कूली बस और वैन में भीषण टक्कर, 4 बच्चों समेत ड्राइवर की मौत,16 घायल

Badaun Accident News: बदायूं में दर्दनाक हादसा ! स्कूली बस और वैन में भीषण टक्कर, 4 बच्चों समेत ड्राइवर की मौत,16 घायल
बदायूं में भीषण सड़क दुर्घटना, फोटो साभार सोशल मीडिया

Badaun Accident News: यूपी के बदायूं से आ रही इस दर्दनाक खबर ने दिल को झकझोर कर रख दिया है. उसावां म्याऊ थाना क्षेत्र में बच्चो से भरी स्कूल बस और वैन में भीषण टक्कर हो गयी.इस भीषण सड़क दुर्घटना में चालक, 4 बच्चों समेत 5 की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 16 बच्चे घायल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया.सीएम ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है.


हाईलाइट्स

  • बदायूं में भीषण सड़क दुर्घटना, स्कूली बस और वैन में टक्कर
  • 4 बच्चों समेत बस ड्राइवर की दर्दनाक मौत, 16 घायल
  • तेज रफ्तार में थे दोनों वाहन, नवीगंज गांव के पास की घटना

Horrific road accident in Badaun : बदायूं से आज सुबह जो खबर सामने आई उसने वाकई में झकझोर दिया है. स्कूल के लिए तैयार हुए इन बच्चों को क्या पता था कि बीच रास्ते मे क्या होने वाला है. फिलहाल जिस तरह से स्कूल बस और वैन टकराई है इसमें किसकी गलती है यह तो आगे जांच में सामने आएगा.फिलहाल इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो चुका है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

 

स्कूली बस और स्कूली वैन में भीषण टक्कर

बदायूं के उसावां म्याऊ थाना क्षेत्र में नवीगंज में उस वक्त सोमवार सुबह हड़कम्प मच गया जब स्कूली बच्चों से भरी बस और वैन आमने-सामने से टकरा गई.टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए.टक्कर लगते ही दोनों वाहनो में मोजूद बच्चों में चीत्कार मच गई. जिसके बाद सड़क पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

तेज रफ्तार में थे दोनों वाहन

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

जानकारी के मुताबिक उसाँवा म्याऊ में नवीगंज के पास एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज की बस गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी. जब दोनों वाहन नवीगंज गांव के पास पहुंचे थे, तभी दोनों वाहनो में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद वाहनों में मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. राहगीरों की माने तो दोनों वाहनों की रफ़्तार काफी तेज थी.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

परिजनों में मचा कोहराम,सीएम ने जताया दुःख

पुलिस को सूचना देते हुए लोगों ने वाहनो में फंसे और दबे हुए बच्चों को निकाला. जिसमें ड्राइवर समेत 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. घायल बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया. उधर बच्चों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है और आलाधिकारियों को हर सम्भव मदद के लिए निर्देशित किया है.

मृतकों के नाम

1. बस ड्राइवर ओमेंद्र निवासी गांव लभारी

2. कौशल्या पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज, उसावां

3. प्रदीप पुत्र मदनलाल निवासी ग्येतिया, हजरतपुर

4. खुशी पुत्री प्रदीप निवासी ममोरा, हजरतपुर

5. हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी निवासी गांव लभारी

 

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us