Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya News: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले नहीं खोलते नेत्र ! तस्वीर लीक होने पर आचार्य सत्येंद्र दास ने जताई नाराजगी, कहा जांच हो

Ayodhya News: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले नहीं खोलते नेत्र ! तस्वीर लीक होने पर आचार्य सत्येंद्र दास ने जताई नाराजगी, कहा जांच हो
आचार्य सत्येंद्र दास, फोटो साभार सोशल मीडिया

Ram Lala Pran Pratishtha

अयोध्या में राम लला (Ram Lala) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) का दिन आने ही वाला है. 24 घण्टे से भी कम का समय रह गया है. पूरे देश में उत्सव का माहौल है. हर कोई राममय हो चुका है. राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास (Satyendra Das) ने नाराजगी जाहिर की है दरअसल रामलला की नई प्रतिमा की कुछ तस्वीर लीक हुई जिसमें प्रभू के नेत्र दिखाई दिए हैं. जिसपर आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

प्रभू की प्रतिमा पर पट्टी नहीं, लीक हुई थी तस्वीरें

22 जनवरी को पूरे देश में राम लला (Ram lala) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) का उत्सव मनाया (Occassion Celebrate) जाएगा. हाल ही में मन्दिर प्रांगण में हाल ही में राम लला की भव्य प्रतिमा को अंदर स्थापित किया गया था. वहीं प्रभू की प्रतिमा की कुछ तस्वीरों में उनके नेत्रों में पीली पट्टी बंधी हुई थी, जबकि कुछ तस्वीरें लीक हुई जिसमें उनके नेत्रों पर पट्टी नहीं बंधी थी. राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने गहरी नाराजगी जताई है.

राम जन्मभूमि के आचार्य ने जताई नाराजगी

आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) तक नेत्र प्रतिमा के नहीं खोले जा सकते फिर यह कैसे हो गया. यह गलत है इसपर जांच होनी चाहिये. प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान के नेत्र से कपड़ा नहीं हटाया जा सकता. जहां नई मूर्ति वहां प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधि विधान से अनुष्ठान किया जा रहा है.

अगर पट्टी खुली है ऐसा दुस्साहस किसने किया इसपर जांच होनी चाहिए. आपको बता दे कि राम लला कि 51 इंच की भव्य मूर्ति की कुछ तस्वीरें लीक हुई जिसमें नेत्रों पर पट्टी नहीं थी, जबकि एक तस्वीर ऐसी थी जिसमें पीली पट्टी बंधी हुई है. फिलहाल इसपर आचार्य ने जांच के लिए कहा है.

22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

22 जनवरी को पूरे देश की नजर सिर्फ अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा पर होगी. भगवान के स्वागत के लिए घर-घर में दीपक जलाए जाएंगे और फिर दिवाली मनाई जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमान की भूमिका में होंगे.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

मन्दिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर 12:20 पर शुरू होगा. देश भर में खुशियों के दीपक जलाएं (Lighting Diyas) जाएंगे.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us