Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Pran Pratistha News: पीढ़ियों की तपस्या आज होगी फलीभूत ! पीएम राम लला को काजल लगाकर दिखाएंगे शीशा, बॉलीवुड से लेकर खेल जगत और साधू संत भी मौजूद

Ayodhya Pran Pratistha News: पीढ़ियों की तपस्या आज होगी फलीभूत ! पीएम राम लला को काजल लगाकर दिखाएंगे शीशा, बॉलीवुड से लेकर खेल जगत और साधू संत भी मौजूद
बॉलीवुड के दिग्गज अयोध्या, फोटो साभार सोशल मीडिया

प्रभू के स्वागत के लिये रामनगरी (Ramnagri) ही नहीं पूरा देश तैयार है. जय श्री राम के जयकारों से अयोध्या नगरी पूरी तरह से सज चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज कलाकारों व खेल (Sports) से जुड़े लोग और साधू सन्त (Saint) परिसर में पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर बाद राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह शुरू हो जाएगा. 84 सेकंड के इस शुभमुहूर्त से पहले मंगल ध्वनि और गीत की प्रस्तुतियां की जा रही है. कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

रामनगरी में दिग्गजों का जमावड़ा

जिस पल का सबको इंतजार था, आखिर वह दिन आ ही गया. देश भर में रामोत्सव (Ramotsav) मनाया जा रहा है. रामनगरी अयोध्या में त्रेतायुग (Treta yug) की झलक दिखाई दे रही है. प्रभू के स्वागत के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पूरी रामनगरी फूलों से सज गयी है. हर आंगन, गली-मोहल्ला महक उठा है. मंगल गीत (Auspicious Song) गाये जा रहे हैं. सोमवार को सुबह से ही दिग्गजों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है. कुछ तो देर शाम ही पहुंच गए थे. आज आने वाले सभी अतिथि पहुंच गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिसर में बैठे अतिथियों का स्वागत किया. हर देशवासी इस पल के लिए भावुक दिखाई दे रहा है.

amitabh_bacchan_in_ayodhya
अमिताभ बच्चन, अयोध्या

कौन-कौन पहुंचा अयोध्या?

टीवी के राम अरुण गोविल, दीपिका, सुनील लहरी, बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, चिरंजीवी, इसके साथ ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, साधू सन्तो में बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जगतगुरू रामभद्राचार्य जी, उद्योग पति मुकेश अंबानी, ओम बिड़ला, अनिल अंबानी व अनेक साधु संत मौजूद हैं. 

मुख्य यजमान हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी अयोध्या पहुंच चुके हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उनका स्वागत किया. मुख्य यजमान नरेंद्र मोदी हैं. प्रभू के प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) के 84 सेकेंड के शुभ मुहूर्त में पीएम नरेंद्र मोदी प्रभू के नेत्रों में बंधी पट्टी खोलेंगे, रामलला (Ramlala) को सोने की सलाई से काजल लगाकर शीशा (Mirror) दिखाएंगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us