Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World Cup 2019:पाकिस्तान से लड़ने के लिए तैयार है भारत की 'विराट' सेना..मुकाबले से पहले क्या कहा कोहली ने.?

World Cup 2019:पाकिस्तान से लड़ने के लिए तैयार है भारत की 'विराट' सेना..मुकाबले से पहले क्या कहा कोहली ने.?
फोटो साभार गूगल

विश्व कप के मुकाबले में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 16 जून को आमने सामने होंगी..मुकाबले से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने क्या कुछ कहा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

युगान्तर प्रवाह डेस्क: जब भी भारत औऱ पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने सामने होती हैं तो पूरे विश्व की निगाहें उस मुकाबले में लगी रहती हैं।लेक़िन मुकाबला विश्व कप का हो तो फ़िर आपकी धड़कने अभी से बढ़ना लाज़मी है।

यह भी पढ़े:विश्वकप के बीच भारत के 'जांबाज' क्रिकेट खिलाड़ी ने कर दी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा.!

13 जून को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने थीं लेकिन इस मैच में बारिश ने ऐसा खलल डाला कि मैच को बिना एक भी गेंद खेले हुए रद्द करना पड़ा और दोनों ही टीमो को एक एक अंक दे दिये गए। अब भारत अपने चौथे मुकाबले में 16 जून को इंग्लैंड के मैनचेस्टर मैदान में पाकिस्तान के सामने होगा।इस मैच को लेकर भारतीय टीम अपनी कमर कस चुकी है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना फोकस पाकिस्तान के खिलाफ अगले बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर करते हुए कहा कि वे उनके खिलाफ इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में कहा, ‘बरसों से हमारे मुकाबले प्रतिस्पर्धी रहे हैं। दुनिया भर में लोगों को इसमें रूचि रहती है और इतने बड़े मैच का हिस्सा होना फख्र की बात है। इसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। हमें पता है कि हमारी मानसिक तैयारी पूरी है। मैदान पर जाकर रणनीति पर अमल करना है।’

कोहली ने आगे कहा, ‘मैदान पर उतरते ही सब कुछ शांत हो जाता है। बाहर से माहौल पहली नजर में डराने वाला दिखे लेकिन भीतर ऐसा कुछ नहीं है। हम अपनी रणनीति पर अमल करेंगें।’

आपको बता दे कि भारत पाकिस्तान मुकाबले में दोनों ही देशों में मैच को लेकर ग़जब का उत्साह दिखता है।अब सभी को बस 16 जून का इंतजार है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us