Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World Cup 2023: 6 दिन शेष, वर्ल्ड कप से पहले WARM-UP मैचों की आज से शुरुआत ! चोटिल अक्षर पटेल की जगह अश्विन को मौका

World Cup 2023: 6 दिन शेष, वर्ल्ड कप से पहले WARM-UP मैचों की आज से शुरुआत ! चोटिल अक्षर पटेल की जगह अश्विन को मौका
विश्व कप से पहले वार्म मैच का आगाज, फोटो साभार सोशल मीडिया

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में महज 6 दिन शेष रह गए हैं, इससे पहले ही हिस्सा ले रही सभी टीम 2-2 वार्म अप मैच खेलने उतरेगी. जिसकी शुरुआत 29 सितम्बर से होने जा रही है. इन अभ्यास मैचों को वर्ल्ड कप का रिहर्सल माना जा रहा है. इससे टीमों को भारतीय पिचों पर खेलने का फायदा मिलेगा. भारतीय टीम के दो वार्म अप मैच इंगलेंड व नीदरलैंड से होने हैं, 30 सितम्बर को गुवाहाटी में इंग्लैंड से पहला अभ्यास मैच खेलना है.


हाईलाइट्स

  • वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच, सभी टीमें दो-दो वार्म अप मुकाबले खेलेंगी
  • भारत अपना पहला वार्म आप 30 सितम्बर को इंग्लैंड से खेलेगा
  • 3 सितम्बर को नीदरलैंड से है मुकाबला, विश्व कप से पहले रिहर्सल

Warm up matches before the World Cup : विश्व कप 2023 से पहले अभ्यास मैच शुरू होने जा रहे हैं. सभी टीमें भारतीय ग्राउंड्स पर दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरुआत आज से होने जा रही है. ऐसे में समस्त टीमों को भारतीय पिचों पर खेलने का काफी फायदा मिलेगा. भारतीय टीम अपना पहला अभ्यास मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेलेगी. 

वर्ल्ड कप से पहले वार्म अप मैच

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में 6 दिन शेष रह गए हैं. विश्व कप से पहले अभ्यास मैच की शुरुआत होने जा रही है, वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, सभी टीमें दो-दो वार्म-अप मैच खेलेंगी. पहला अभ्यास मैच गुवाहाटी में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. पहले दिन तीन वार्म अप मैच खेले जाएंगे. 29 सितम्बर को पहला मुकाबला गुवाहाटी में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच तिरुवनंतपुरम, और तीसरा मुकाबला पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच हेदराबाद में खेला जाएगा. 

भारत का पहला अभ्यास मैच कल

वार्म अप मुकाबले में भारत अपना पहला मैच गुवाहाटी में बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम 30 सितम्बर को इंग्लैंड से खेला जाएगा. फिर 3 अक्टूबर को नीदरलैंड से तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. भारतीय टीम के दोनों मुकाबले दोपहर 2 बजे से होंगे. 2 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश गुवाहाटी में खेला जाएगा, न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका में तिरुअनंतपुरम में खेला जाएगा.3 अक्टूबर को अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका गुवाहाटी में खेला जाएगा. पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा.

अक्षर की जगह खेलेंगे अश्विन

वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे अभ्यास मुकाबलों के लिए तीन ग्राउंड का चयन किया गया है, जिसमें से गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद शामिल है. इन तीनों ग्राउंडों पर यह सभी मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों के लिए तैयारी का अच्छा मौका भी है, जिसे उन्हें भारतीय वातावरण में ढलने का फायदा मिलेगा, इसके साथ ही टीम इंडिया के आल राउंडर अक्षर पटेल की जगह अश्विन को विश्व कप में लिया गया है. अक्षर चोट के कारण बाहर हैं.

 

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us