Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Surya Kumar Yadav News: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC ने दूसरी दफा चुना 'टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर'

टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, सूर्यकुमार यादव, फोटो साभार सोशल मीडिया

Surya Kumar Yadav Indian Player

टी-20 फॉर्मेट के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने दूसरी दफा टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का ख़िताब जीता है. पिछले साल भी वे यही अवार्ड जीत चुके हैं. आईसीसी ने उन्हें टी-20 इंटरनेशनल का बेस्ट प्लेयर चुना है.

टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने सूर्यकुमार

भारतीय टीम में टी-20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को सारी दुनिया जानती है. उनकी बल्लेबाजी ने अच्छी-अच्छी टीमों की कमर तोड़ दी है. जब वे मैदान पर बल्लेबाजी के लिये उतरते हैं, तो ऐसा कोई मैदान का कोना नहीं होता है जहां उनके द्वारा बाउंड्री न मारी गयी हो.

वर्ल्ड कप के तुरंत बाद (After World Cup) ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी 20 सीरीज में कप्तानी भी की थी. उनकी शानदार कप्तानी की बदौलत टीम इंडिया 4-1 से जीतने में सफल रही. दक्षिण अफ्रीका में उन्हें टखने में चोट लगने की वजह हटना पड़ा. वर्ष 2023 में उनके द्वारा किये गए टी-20 क्रिकेट के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उन्हें आईसीसी ने टी 20 फार्मेट का क्रिकेटर ऑफ द ईयर (Cricketer Of The Year) का खिताब दिया है.

साल 2023 में सूर्यकुमार का ऐसा रहा प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम इंडिया के लिए टी 20 फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी की है. हर बार उनके प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा. उनके शॉट्स को लोग कॉपी करने लगे. जब मैदान में उतरते हैं तो हर कोई उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी देखना चाहता है. सूर्य भी फ़टाफ़ट फार्मेट में फैंस को निराश नहीं करते. 33 वर्षीय सूर्यकुमार ने साल 2023 में 18 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2 शतकों व 5 अर्धशतक की बदौलत कुल 733 रन जोड़े. इस दौरान उनका एवरेज 48.86 का रहा. उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए भारत के लिए 7 मैचों में 300 रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड के रचिन रविन्द्र बने इमर्जिंग क्रिकेटर

वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Newzealand) के ओपनर बल्लेबाज रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उन्हें आईसीसी (Icc) ने साल 2023 का 'इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर' (Emerging Cricketer Of The Year) चुना है. रविंद्र ने दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी, भारत के यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका दिलशान मदुशंका को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया है.

24 Jan 2024 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है. नई टीम...
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

Follow Us