Ravichandran Ashwin News: अचानक बीच टेस्ट मैच से बाहर हुए आर. अश्विन ! टीम को लगा बड़ा झटका, 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने अश्विन
Ind vs Eng Rajkot Test
राजकोट (Rajkot) में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में मैच के बीच से ही स्पिन गेंदबाज आर.अश्विन (R. Ashwin) बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा कि कोई फैमिली मेडिकल इमरजेंसी (Family Medical Emergency) की वजह से उन्हें बीच मैच से ही हटना (Left) पड़ा. बीसीसीआई (Bcci) ने उनका समर्थन करते हुए उनके साथ खड़ा होने की बात कही है. इसी मैच में अश्विन ने अपने 500 विकेट पूरे किए.
अश्विन तीसरे टेस्ट के बाकी दिन नहीं होंगे टीम का हिस्सा
भारतीय टीम को तीसरे टेस्ट में बड़ा झटका लगा है. दरअसल दिग्गज गेंदबाज आर. अश्विन (R. Ashwin) तीसरे टेस्ट को बीच में ही छोड़कर उन्हें वापस जाना पड़ा. दूसरे दिन राजकोट टेस्ट में उन्होंने क्रावली को आउट कर टेस्ट करियर में अपने 500 विकेट पूरे किए. ऐसा करने वाले वे दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. बताया जा रहा उन्हें फेमिली इमरजेंसी के चलते यह फैसला लेना पड़ा.
पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी को लेकर हटे अश्विन
दरअसल अश्विन को बीच मैच से नाम इसलिए वापस लेना पड़ा क्योंकि उनके परिवार में मेडिकल इमरजेंसी है. जिसके बाद उन्हें मैच के बीच से हटना पड़ा. आगे के तीन दिन वे टीम का हिस्सा नहीं होंगे. बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि रविचंद्रन अश्विन टेस्ट स्क्वाड से बाहर हो गए है. उनके परिवार में कोई मेडिकल इमरजेंसी हो गयी है. इस कठिन समय में बीसीसीआई उनके साथ है. उनके परिवार की हर सम्भव सहायता करेगा.
दूसरे दिन इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने अश्विन
अनिल कुंबले (619) विकेट के बाद अश्विन दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 500 विकेट का आंकड़ा छुआ है. इंग्लिश ओपनर क्राउली का विकेट लेकर 500 का आंकड़ा छुआ. टीम स्टाफ ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. इसके साथ ही अश्विन ने यह कीर्तिमान अपने पिता को समर्पित किया है.
