Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Neeraj Chopra Won Gold: दुनिया ने देखा Javelin throw में भारत के नीरज चोपड़ा का जलवा ! विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण की कमी की पूरी

Neeraj Chopra Won Gold: दुनिया ने देखा Javelin throw में भारत के नीरज चोपड़ा का जलवा ! विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण की कमी की पूरी
भारत के स्टार भाला फेंक नीरज चोपड़ा विश्व चेम्पियनशिप में जीता स्वर्ण, फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

बुडापेस्ट में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चेंम्पियनशिप में आखिरकार भाला फेंक के फाइनल में भारत को पहला गोल्ड मिल ही गया. यह कारनामा भारत के स्टार भाला फेक एथलीट नीरज चोपड़ा ने कर दिखाया. नीरज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को जेवलिन में पीला तमगा दिलाने वाले पहले भारतीय एथलीट बने हैं. फाइनल में नीरज पहले प्रयास में फ़ाउल कर बैठे. लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.17 मी का भाला फेंक कर यह उपलब्धि हासिल की.


हाईलाइट्स

  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक फाइनल में नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया स्वर्ण
  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय भाला फेंक एथलीट बने
  • 88.17 मीटर का थ्रो फेंका नीरज ने बना दिया कीर्तिमॉन

javelin thrower Neeraj Chopra won the gold medal : चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद भारत के लिए यह सप्ताह बेहद ही शानदार रहा.बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को एक भी स्वर्ण पदक नहीं मिला था. लेकिन आखिरकार यह कमी भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पूरी कर दी. आईए आपको बताते हैं जेवलिन थ्रो मेन्स फाइनल में नीरज चोपड़ा ने किस तरह से यह कीर्तिमान स्थापित किया और अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाया.

जेवलिन मेन्स फाइनल में नीरज ने दिलाया भारत को स्वर्ण

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गेम्स, ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया.बस विश्व एथलीट चैंपियन से यह पदक अबतक दूर था, लेकिन रविवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप जेवलिन मेंस फाइनल मैच में नीरज ने भारत को स्वर्ण दिलाया.

नीरज यह कारनामा करने वाले बनें दूसरे भारतीय

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप भाला फेंक में अब तक भारत को स्वर्ण पदक नहीं मिला था.आखिरकार नीरज चोपड़ा ने भारत को यह स्वर्णिम अवसर प्रदान किया.नीरज ने पिछली दफा इसी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था. अब तक विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में दो भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता है. जिसमें निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग में ओलंपिक में दौरान जीता था और अब यह कारनामा नीरज चोपड़ा ने हासिल किया है. जिसके बाद नीरज गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं.

88.17 मीटर का थ्रो फेंक कर जीता गोल्ड

आपको बता दे फाइनल में नीरज ने पहले प्रयास में फाउल किया था लेकिन दूसरे प्रयास में 88.17 मी का भाला फेंक और उन्होंने स्वर्ण जीत लिया हालांकि नीरज ने पहले क्वालीफाइंग दौर में भी 88.77 मी का भाला फेंक था .पाकिस्तान के आरशद नदीम 87.82 मी का भाला फेंक कर दूसरे स्थान पर रहे.पूरे देश को नीरज की इस उपलब्धि पर गर्व है.

नीरज के अबतक के पदक

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा का अब तक के अगर स्वर्ण पदकों की बात करें, तो 2018 के एशियाई खेल में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था. इसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पीला तमगा हासिल किया. 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाया.2022 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक से चूक गए थे और उन्हें रजत पदक मिला था. 2022 में हुए डायमंड लीग में भी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण जीता और अब 2023 विविश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में उन्होंने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us