Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

MS Dhoni In US: एम एस धोनी यूएस में मना रहे छुट्टियां, पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के साथ कुछ इस तरह खेला गोल्फ

MS Dhoni In US: एम एस धोनी यूएस में मना रहे छुट्टियां, पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के साथ कुछ इस तरह खेला गोल्फ
एमएस धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ, फोटो साभार सोशल मीडिया

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुनियाभर में दीवानगी है. इनदिनों धोनी परिवार संग यूएस में छुट्टियां बिता रहे हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एमएस का गोल्फ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इससे पहले धोनी यूएस ओपन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे, वहाँ से उनकी तस्वीर वायरल हुई थी.


हाईलाइट्स

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की दुनिया भर में है दीवानगी
  • कभी यूएस ओपन का मैच देखने पहुंच जाते है,कभी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलते दि
  • इन दिनों एमएस अमेरिका में मना रहे छुट्टियां, भारतीय टीम को पहुंचाया था शिखर पर

MS Dhoni Playing Golf With Former U.S President : भारतीय क्रिकेट टीम को एक अलग मुकाम और शिखर तक पहुंचाने वाले कैप्टन कूल पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का हर कोई दीवाना है. उनके क्रिकेट में दिए जाने वाले निर्णय एकदम सटीक बैठते हैं. इन दिनों माही सुर्खियों में हैं. दरअसल वे यूएस में छुट्टियां मना रहे हैं. उनका ये अंदाज भी सोशल मीडिया पर उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ एमएस धोनी का गोल्फ खेलते वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का बड़ा नाम है. हालांकि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन आईपीएल में उनका दम अभी भी देखा जा सकता है. माही आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनके चाहने वालों की तादाद इतनी ज्यादा है, कि उनके कोई न कोई अंदाज को कैप्चर कर ही लेते हैं. तभी उनकी दुनियाभर में दीवानगी है. एमएस इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं. एक दिन पहले वे यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल देंखने पहुंचे थे जिसकी तस्वीर वायरल हुई थी. अब यूएस के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनका गोल्फ खेलने का वीडियो सामने आया है.

यूएस ओपन का क्वार्टर फाइनल देखने के दौरान तस्वीर हुई थी वायरल

माही परिवार संग यूएस में छुट्टियां बिता रहे हैं. इससे पहले धोनी का एक तस्वीर सामने आई थी, जब वह यूएस ओपन 2023 में कार्लोस अलकराज और ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे. जिसमें अलकराज ने जीत हासिल की थी. एमएस का एक और वीडियो और सामने आया है. यहां माही अबकी बार यूएस के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी की लोकप्रियता दुनियाभर में कितनी ज्यादा है.

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us