Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Srilanka Wc 2023: 11 साल बाद फिर से दोनों टीमें वानखेड़े पर ! इतने सालों में बहुत कुछ बदल गया भारत और श्रीलंका के बीच

India Vs Srilanka Wc 2023: 11 साल बाद फिर से दोनों टीमें वानखेड़े पर ! इतने सालों में बहुत कुछ बदल गया भारत और श्रीलंका के बीच
भारत और श्रीलंका का मुकाबला कल , फोटो साभार सोशल मीडिया

India Vs Srilanka Wc 2023: विश्व कप 2011 फाइनल के बाद अब कल यानी गुरुवार को भारत-श्रीलंका के बीच 11 वर्ष बाद उसी मैदान मुम्बई वानखेड़े में मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि एक दशक के बाद दोनों टीमों में काफी बदलाव हो गए हैं. इस बार भी वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारत इस वर्ल्ड कप में अबतक 6 मैच लगातार जीत चुका है. और अब उसकी निगाह 7 वीं जीत पर है जिसे जीतने के बाद सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म हो जाएगा.


हाईलाइट्स

  • भारत-श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा मुकाबला
  • मुम्बई वानखेड़े में मुकाबला, 2011 के बाद अब उसी मैदान पर दोनों टीमें भिड़ेंगी
  • भारत की निगाह 7वीं जीत पर, श्रीलंका भी जीत के लिए बेकरार

The match between India and SriLanka : भारत-श्रीलंका मैच को लेकर सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.बस अब इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं. 11 वर्ष बाद इसी मैदान पर दोनों टीमें वर्ल्ड कप के फार्मेट में खेलने उतरेंगी. मुम्बई में मैच हो और दर्शकों द्वारा सचिन-सचिन की हमिंग न हो ऐसा हो नहीं सकता.हालांकि सचिन रिटायर हो चुके हैं. पर उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी उतनी ही बनी हुई है.खैर इतने सालों में दोनों टीमों के कई खिलाड़ी बदल गए. फिलहाल अब दोनों टीमों की नजर गुरुवार को होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं.

11 वर्ष वाद इसी मैदान पर मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को मुकाबला खेला जाएगा. 2011 वर्ल्ड कप फाइनल यानी 11 वर्ष बाद दोनों टीमें मुम्बई के वानखेड़े में भिड़ने को तैयार हैं. इसी मैदान पर भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर दूसरी दफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता.  इतने सालों में क्रिकेट में भी काफी बदलाव हुआ. दोनों टीमों के खिलाड़ी भी बदल गए. 2011 की भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, सहवाग, युवराज,गम्भीर, जहीर और रैना थे. जबकि श्रीलंका में जयवर्धने, संगकारा , मुरलीधरन भी थे.

11 साल में बहुत कुछ हुआ बदलाव

2023 में दोनों टीमें अलग हैं. हालांकि उस वर्ल्ड कप में दो खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में भी है.विराट और अश्विन, जबकि श्रीलंका में हाल ही में मैथ्यूज को टीम में जगह दी गई ये भी 2011 टीम का हिस्सा रह चुके हैं. भारतीय टीम अपने 6 मैच इस विश्व कप में जीतकर नम्बर 1 पर है. अब उसकी निगाह 7 वीं जीत पर है. जिसे जीतकर वह सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म कर लेगी. श्रीलंका के लिए यह वर्ल्ड कप अबतक अच्छा नहीं रहा. कल का मुकाबला उसे जीतना है तो बेस्ट देना होगा.

बल्लेबाजो के लिए पिच है स्वर्ग,सचिन की प्रतिमा का अनावरण

वानखेड़े में भारत का रिकार्ड बढ़िया रहा यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, बहुत चौके-छक्के देंखने को मिलते हैं. गेंदबाजो के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता. शुभमन अबतक अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पाए है कल उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी इसके साथ ही अय्यर को बेस्ट देना होगा.

महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के होम ग्राउंड वानखेड़े में यह मैच खेला जाना है. मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , बीसीसीआई सचिव जय शाह और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे.

 

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us