Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India vs England Test Series: आख़िरी तीन टेस्ट से भी हटे विराट ! के.एल राहुल और जडेजा की वापसी, आकाशदीप को मौका

India vs England Test Series: आख़िरी तीन टेस्ट से भी हटे विराट ! के.एल राहुल और जडेजा की वापसी, आकाशदीप को मौका
विराट कोहली, Image Credit Original Source

India Vs England Test Series

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (Test Series) के बाकी बचे हुए तीन टेस्ट मैचों से भी विराट कोहली (Virat Kohli) बाहर हो गए हैं. विराट शुरुआत के पहले दो टेस्ट में भी नहीं खेले थे. कोहली ने बीसीसीआई को अवगत करा दिया है. वहीं दूसरे टेस्ट मैच से चोट के कारण बाहर रहे भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल (Kl Rahul) और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की टीम में वापसी हुई है. इसके साथ ही आवेश खान की जगह आकाशदीप (Akashdeep) को मौका दिया गया है.

अंतिम तीन टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (Test Series) में दोनों ही टीमें एक-एक टेस्ट मैच जीत चुकी हैं. तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, तीसरे टेस्ट मैच में माना जा रहा था कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आगे के मैच में वापसी करेंगे लेकिन उन्होंने आखिरी के तीन टेस्ट मैचों से भी हटने का निर्णय लिया है. उन्होंने इस बात की जानकारी बीसीसीआई को भी दी है. गौरतलब है कि इससे पहले भी विराट कोहली ने शुरुआती दो टेस्ट से हटने का फैसला किया था.

के.एल राहुल और जडेजा की वापसी

भारतीय टीम के लिए एक राहत भारी खबर यह भी है कि दूसरे टेस्ट मैच से चोट के कारण बाहर रहे केएल राहुल (Kl Rahul) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) तीसरे टेस्ट मैच में उपलब्ध रहेंगे हालांकि इन दोनों का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. जबकि लगातार फ्लॉप चल रहे श्रेयस अय्यर (Shreyas Ayyar) आखिरी 3 टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं.

bowler_akashdeep_gets_a_chance_india_squad
आकाशदीप, Image Credit Original Source
आवेश की जगह आकाशदीप को मौका

यही नहीं चयन समिति ने आखिरी के तीन टेस्ट मैचों के लिए गेंदबाज आवेश खान को बाहर कर दिया है तो वहीं उनकी जगह इंडिया ऐ की ओर से खेलने वाले आकाशदीप (Akashdeep) को मौका दिया गया है. आकाशदीप इंडिया ए की ओर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था. आकाश के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट हैं.

आखिरी 3 टेस्ट के लिये टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us