Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India In finals Under 19 World Cup: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 9 वीं दफा पहुंचा भारत ! दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराया

अंडर 19 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत, Image Credit Original Source

अंडर-19 विश्व कप

दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में खेले गए अंडर 19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल (First Semifinal) में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर 9 वीं दफा फ़ाइनल (Final) में प्रवेश किया. भारत की ओर से सचिन दास (Sachin Das) 96 और कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) ने 81 रन बनाए. भारत का फाइनल मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम से होगा.

9वीं बार अंडर 19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम फ़ाइनल में

अंडर 19 विश्व कप (Under 19 World Cup) में भारत की टीम 9 वीं बार फ़ाइनल (Final) में पहुंची है. यही नहीं इससे पहले भारतीय टीम अंडर 19 विश्वकप में 5 दफा विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. एक बार फिर पूरे देश की निगाह उनपर टिकी हुई हैं. बेनोनी (Benoni) में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले के भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने (76) रन की पारी खेली थी, उनके अलावा रिचर्ड सेलेट्सवेन (64) ने भी शानदार पारी खेली. भारत की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट राज लिम्बनी ने लिए.

कप्तान उदय और सचिन दास की शानदार साझेदारी

जवाब में 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती झटके जल्दी लगे तो उस दरमियां लगा कि मेजबान टीम ने पकड़ बना ली है. कप्तान उदय और सचिन दास की शानदार 171 रनों की साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका से मैच दूर कर दिया. इसी बीच सचिन 4 रन से अपने शतक से चूक गए और 96 रन बनाकर आउट हो गए.

एक छोर कप्तान उदय ने संभाले रखा, उदय 81 रन पर आउट हुए. उदय 389 रन बनाकर इस विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया. भारत का फाइनल दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा.

एक नजर अबतक के भारत के अंडर 19 वर्ल्डकप फाइनल पर

साल 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020 और 2022 के अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचे थे. भारतीय टीम सबसे ज्यादा 5 बार वर्ल्ड कप का खिताब जीती (Five Time Won) है. अंडर 19 विश्व कप में अबतक के वर्ल्ड कप में मिली भारत की जीत के कप्तान की बात करें तो पहली दफा साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीती, फिर 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में जीती, 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में जीती, 2018 में पृथ्वी शाह और फिर 2022 में यश ढुल की कप्तानी में कप उठाया.

06 Feb 2024 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us