Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World cup 2019:जहां से रुका वहीं से शुरू होगा आज सेमीफाइनल..बिना खेले ही भारत पहुंच जाएगा फाइनल में!

World cup 2019:जहां से रुका वहीं से शुरू होगा आज सेमीफाइनल..बिना खेले ही भारत पहुंच जाएगा फाइनल में!
फ़ाइल फ़ोटो

विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला जा रहा था लेक़िन बारिश की वजह से मैच पूरा न हो सका,बुधवार को फ़िर से सेमीफाइनल पहले से निर्धारित रिजर्व डे में खेला जाएगा..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

युगान्तर प्रवाह डेस्क: विश्व कप 2019 अपने एकदम अंतिम चरण में है मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के मध्य इस विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था लेक़िन जब न्यूजीलैंड की टीम 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 215 रनों के स्कोर पर थी तभी मैनचेस्टर में जोरदार बारिश शुरू हो गई और मैच को बीच मे रोकना पड़ा।काफी देर इतंजार के बाद भी मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

यह भी पढ़े:World cup 2019:श्रीलंका के खिलाफ शतक बना रोहित शर्मा ने रच डाले कई कीर्तिमान..सबको पीछे छोड़ा.!

भारत इस मुकाबले में बेहद ही मजबूत स्थित में है मंगलवार को शुरू हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन शुरुआत बेहद ही धीमी रही एक छोर से कप्तान विलियम्सन ने पारी को सम्भाला लेक़िन दूसरे छोर से नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे।हालांकि रास टेलर और केन विलियमसन के बीच एक साझेदारी बनी लेक़िन रास टेलर बहुत ही धीमी गति से खेले औऱ उनका स्ट्राइक रेट 50 के करीब रहा।

जिस वक्त खेल रुका उस वक्त क्रीज़ पर रास टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर नाबाद थे। यही दोनों बुधवार कीवी टीम की पारी को आगे बढ़ाएंगे।

भारत बिना खेले ही पहुंच जाएगा फाइनल में..

आईसीसी वर्ल्ड कप में नॉकआउट दौर में रिजर्व डे का प्रावधान है। इस नियम के मुताबिक, मैच की तारीख वाले दिन अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से शुरू किया जाता है जहां से पहले दिन रुका था। 1999 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में ऐसा हो चुका है।

ये भी पढ़े-World cup 2019:विश्वकप टीम का हिस्सा रहे इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया वनडे से सन्यास का ऐलान!

मैच पूरा होने के लिए रिजर्व डे वाले दिन भारत का 20 ओवरों तक बल्लेबाजी करना जरूरी है।अगर रिजर्व डे वाले दिन में भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा क्योंकि वह अंकतालिका में न्यूजीलैंड से आगे था। भारत ने लीग दौर का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया था जबकि न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर रही थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us