
Ind Vs Ireland T20 Series : आयरलैंड के ख़िलाफ़ होने वाली टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान,जसप्रीत बुमराह होंगे कप्तान
18 अगस्त से भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलने उतरेगी.चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैण्ड दौरे पर कप्तान बनाया गया है.बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है.
हाईलाइट्स
- आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, बुमराह होंगे कप्तान
- तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलने जाएगी टीम इंडिया
- लंबे समय से चोट के कारण बाहर बुमराह की वापसी, करेंगे कप्तानी,नए खिलाड़ियों को मौका
Indian team announced for the three match T20 series : एशिया कप और आगे विश्व कप से पहले टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देना चाहती है.अब आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में युवाओ को मौका दिया गया है.इस दौरे पर सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.आयरलैंड दौरे पर कप्तानी लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है.जबकि उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ होंगे.बुमराह काफी दिनों बाद वापसी करेंगे ऐसे में उनके पास मौका होगा कि वह अपनी फिटनेस साबित कर सके.

जसप्रीत बुमराह की वापसी आयरलैंड दौरे पर होंगे कप्तान

इस सीरीज में युवाओं को दिया गया मौका रोहित,विराट और हार्दिक को आराम


जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान
