Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND VS WI 1st T20: टेस्ट-वनडे सीरीज जीतने के बाद अब निगाहें टी-20 पर, भारत-वेस्टइंडीज पहला टी-20 आज,युवाओं पर नज़र

IND VS WI 1st T20: टेस्ट-वनडे सीरीज जीतने के बाद अब निगाहें टी-20 पर, भारत-वेस्टइंडीज पहला टी-20 आज,युवाओं पर नज़र
भारत-वेस्टइंडीज पहला टी 20 मैच आज

वनडे सीरीज जीतने के बाद अब T20 की बारी है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद उसकी नजर टी 20 सीरीज पर है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम में कई युवाओं को मौका दिया गया है.जिसमें वह खुद को साबित कर सकें.


हाईलाइट्स

  • भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी 20 मैच आज,ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा शाम 8 बजे से मैच
  • हार्दिक पंड्या टीम के कप्तान,युवाओ के पास खुद को साबित करने का मौका
  • आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी,दोनों के बीच भारत अबतक 17,विंडीज 7 टी 20 जीती

5 match T20 series between India and Westindies : टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले काफी बुलंद हैं. भारतीय टीम की अब नजर पांच मैचों की T20 सीरीज पर लगी हुई है.सीरीज का पहला मैच गुरुवार यानी आज खेला जाना है.टीम में युवाओं को मौका दिया गया है. जिससे वह भी खुद को साबित कर सकें.चलिए बताते हैं आपको भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कितने T20 मैच हुए और इनके क्या आंकड़े हैं.

5 टी 20 सीरीज का पहला मैच आज, शाम 8 बजे से शुरू होगा मैच

वर्ल्ड कप 2023 और एशिया कप से पहले भारतीय टीम युवाओं को खासतौर पर मौका दे रही है. जिससे वह भी खुद को साबित कर सके.टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम गुरुवार से वेस्टइंडीज के विरुद्ध पांच मैचों की T20 सीरीज के पहले मैच में उतरेगी. T20 सीरीज का पहला मैच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम त्रिनिदाद में खेला जा रहा है. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा.मैच में बारिश की संभावना जताई जा रही है.

टी 20 में यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा को मौका

तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. T20 सीरीज के पहले मैच के लिए हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया युवाओं से भरी हुई है. डेब्यू टेस्ट शतक जड़ने वाले यशस्वी जयसवाल ने अपने परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा और उन्हें टी20 में पहली बार जगह दी गई है. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा पर भी भरोसा जताया है.निचले क्रम पर संजू सैमसन एक बार फिर टीम का हिस्सा होंगे.

मध्यक्रम की जिम्मेदारी पंड्या और सूर्यकुमार पर

T20 मैचों के स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव पर सबकी निगाहें होंगी. ओपनिंग में गिल और किशन की जोड़ी कामयाब रही है. माना जा रहा है यही दोनों पारी की शुरुआत करेंगे.मध्यक्रम को सूर्यकुमार और कप्तान हार्दिक पांड्या संभालेंगे. स्पिनर रवि बिश्नोई की भी टीम में वापसी हुई है. रवि बिश्नोई के अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल भी है ,तेज गेंदबाजों की बात की जाए तो अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश हैं.

अबतक दोनों टीमों के बीच टी20 आंकड़ों पर नजर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक हुए टी 20 मैचों के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं..भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए कुल 25 मैचों में 17 बार भारत ने मैच जीते ,जबकि 7 बार वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है.एक बेनतीजा निकला. इधर वेस्टइंडीज के विरुद्ध पिछले 10 ,टी-20 मैचों में भारत ने 9 मुकाबले जीते.इस हिसाब से देखा जाए तो भारत के आंकड़े काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं. हालांकि वेस्टइंडीज की जो युवा टीम है उन्हें भी हल्के में लेना बड़ी भूल हो सकती है उनके पास भी पावरफुल शॉट मारने वाले बल्लेबाज है जो मैच को पलटने में सक्षम है.खासतौर पर पूरन की वापसी से टीम मजबूत हुई है.

दोनों टीम इस प्रकार हैं

भारत- ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज- रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ , ओशेन थॉमस

5 टी-20 का शिड्यूल

First        T20- 3 अगस्त- त्रिनिदाद

Second   T20- 6 अगस्त-  गयाना

Third.       T20- 8 अगस्त- गयाना

Fourth      T20- 12 अगस्त- फ्लोरिडा

Fifth          T20- 13 अगस्त- फ्लोरिडा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us