Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Border Gavaskar Troffy : ऑस्ट्रेलिया को भारत ने सस्ते में समेटा जड़ेजा ने लिए 5 विकेट

Border Gavaskar Troffy : ऑस्ट्रेलिया को भारत ने सस्ते में समेटा जड़ेजा ने लिए 5 विकेट
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते जडेजा

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरु हुई बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का पहला मुकाबला गुरुवार से शुरु हो गया है. टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा, टर्निंग ट्रैक पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 177 रनों पर ऑलआउट हो गई.

Border Gavaskar Troffy :

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला गुरुवार से शुरू हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज उस्मान ख़्वाजा औऱ डेविड वार्नर 2 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए.

उस्मान ख़्वाजा को मोहम्मद सिराज ने LBD आउट किया और फिर अगले ओवर में वार्नर को मोहम्मद समी ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद स्टीव स्मिथ औऱ मार्न्स लाबुनेशन ने 82 रनों की साझेदारी की और लंच तक विकेट नहीं गिरने दिया. लेकिन लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेटों की पतझड़ लग गई. पहले जडेजा की गेंद पर लाबुनेशन स्टंप आउट हुए, डेब्यू कर रहे भारत के विकेटकीपर केएस भरत ने अपने अंतर्रराष्ट्रीय करियर की पहली स्टम्पिंग की. 

एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरते चले गए, चोट के चलते लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे रवींद्र जड़ेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाँच विकेट लिए. रविचंद्रन अश्विन ने तीन समी औऱ सिराज को एक एक सफलता मिली. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 63.5 ओवरों में 177 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई. 

भारत की पहली पारी शुरु हो गई है. रोहित शर्मा औऱ केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की है. रोहित शर्मा ने पहले ओवर में ही तीन चौके जड़ अपने इरादे साफ कर दिए हैं. ख़बर लिखे जाने तक भारत का स्कोर आठ ओवरों में बिना विकेट खोए 33 रन पहुँच गया है. रोहित शर्मा 6 चौके मारकर 28 गेंदों में 31 रन बनाकर वहीं राहुल 20 गेंदों में 2 रन बनाकर खेल रहे हैं

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us