Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Asian Games India Vs Nepal: यशस्वी के शानदार शतक की बदौलत भारत सेमीफाइनल में, नेपाल को 23 रन से हराया

Asian Games India Vs Nepal: यशस्वी के शानदार शतक की बदौलत भारत सेमीफाइनल में, नेपाल को 23 रन से हराया
भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया, फोटो साभार सोशल मीडिया

एशियन गेम्स चीन में जारी है, पहली दफा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया, जहां आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 23 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, यशश्वी जयसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए 100 रन बनाए.


हाईलाइट्स

  • चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया
  • भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जग़ह, यशस्वी का शानदार शतक
  • भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में पहली बार ले रही हिस्सा

India in semifinal in asian games : एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेहद शानदार प्रदर्शन रहा. इस मुकाबले में भारत ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. वही इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा, चलिए मैच में क्या-क्या हुआ आपको बताते हैं.

नेपाल को हराकर भारत सेमीफाइनल में

चीन में एशियन गेम्स 2023 खेला जा रहा है, पहली दफा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने भी एशियन गेम्स में हिस्सा लिया है. मंगलवार को भारत ने अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला नेपाल से खेला और नेपाल को इस मुकाबले में 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. यही नहीं इस मैच के हीरो रहे ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल जिन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा.

भारत ने पहले खेलते हुए बनाये 202 रन

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जहां भारत ने पहले खेलते हुए चार विकेट के नुकसान पर 202 रन का विशाल स्कोर दिया बनाया इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक झड़ते हुए केवल 49 गेंदों पर 100 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड और शिवम दुबे ने 25-25 रन बनाए और अंत में रिंकू सिंह ने आक्रामक पारी खेलते हुए 37 रन बनाए और भारत को 202 रन तक पहुंचाया.

नेपाल 179 रन बना सकी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना सकी. नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए,मल्ला 29, भूरतेल 28 और करण ने 18 का योगदान दिया. भारत के लिए रवि बिश्नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए अर्शदीप को दो और आर साई किशोर को एक विकेट मिला.

 

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us