Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में बोपन्ना और ऋतुजा की जोड़ी ने कर दिया कमाल! टेनिस में भारत को जिताया गोल्ड, SQUASH में भी भारत को गोल्ड

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में बोपन्ना और ऋतुजा की जोड़ी ने कर दिया कमाल! टेनिस में भारत को जिताया गोल्ड, SQUASH में भी भारत को गोल्ड
टेनिस में भारत को गोल्ड, फोटो साभार सोशल मीडिया

Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक आया. मिक्स्ड डबल्स टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले की जोड़ी ने भारत को 9 वां गोल्ड दिलाया, यह टेनिस से भारत का दूसरा पदक है. वहीं स्कवेश में भी भारत ने गोल्ड जीता है.भारत अबतक एशियन गेम्स में कुल 36 पदक जीत चुका है, जिसमें 10 स्वर्ण, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल है.


हाईलाइट्स

  • एशियन गेम्स में भारत का दबदबा जारी, टेनिस में भारत ने जीता गोल्ड
  • मिक्स्ड डबल्स टेनिस में बोपन्ना और ऋतुजा की जोड़ी ने किया धमाल,जीता गोल्ड, स्क्वैश में भी गोल्ड
  • भारत के पास अबतक कुल 10 हो गए गोल्ड, जबकि 13-13 सिल्वर और ब्रॉन्ज मिलाकर 35 पदक है

Bopanna and Rutuja created history Won Gold : 19 वें एशियन गेम्स में भारत का बेहतर प्रदर्शन दिखाई दिया है, चीन में एशियन गेम्स के 7 वें दिन मिक्स्ड डबल्स टेनिस में भारत की झोली में एक और स्वर्ण आया है. स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय फैंस में खुशी की लहर है. टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना दो बार के एशियाई चेंम्पियन हैं. उन्होंने दूसरी दफा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है, उधर स्कवॉश में भी भारत ने गोल्ड जीता. ऐशियन गेम्स में अबतक 10 गोल्ड हो गए है.

मिक्स्ड डबल्स टेनिस में भारत ने जीता गोल्ड

19वें ऐशियाई गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है, आज मिक्स्ड डबल्स टेनिस में भारत के रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 9 वां स्वर्ण दिलाया.

बोपन्ना और ऋतुजा कि जोड़ी ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी की. इनकी जोड़ी ने चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को 2- 6, 6- 3, 10-4 से हराकर मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. कुछ देर बाद ही स्कवॉश गेम्स में भारत ने पाक को हराकर गोल्ड जीता. अब गोल्ड की संख्या 10 हो गईं है.

ऋतुज़ा का पहला बोपन्ना का दूसरा गोल्ड

इस लिहाज से भारत के नाम एक और स्वर्ण पदक बढ़ गया. ऋतुजा का एशिया गेम्स में पहला गोल्ड है, तो बोपन्ना का एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड है. इससे पहले बोपन्ना ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में पुरुष युगल में गोल्ड जीता था. फिलहाल भारत के लिए यह बहुत ही स्वर्णिम क्षण था.

भारत के पास अब 10 गोल्ड

इस बार एशियाई खेलों में टेनिस में भारत की झोली में दो ही पदक आए. भारत ने टेनिस में 2002 में बुसान में 4, 2006 में दोहा में 4, 2010 में ग्वांग्झू में 5, 2014 में इंचियोन में 5 और 2018 में जकार्ता में 3 पदक जीते थे, इससे पहले साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने पुरूष युगल में रजत जीता. भारत के पास अबतक कुल 36 पदक हो गए है, जिसमें 10 गोल्ड, 13-13 सिल्वर और ब्रॉन्ज़ हैं.

स्क्वेश में भारत ने जीता गोल्ड

भारत का दिन आज बेहद खास रहा है, पहले टेनिस में गोल्ड अब स्क्वैश में पाकिस्तान को 2-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया. स्क्वेश पुरूष टीम के फाइनल के तीसरे मैच में भारत के अभय सिंह ने पाकिस्तान के नूर को मात दी. अभय ने पाकिस्तान के जमान नूर को 11-7, 9-11, 7-11, 11-9 और 12-10 के अंतिम स्कोर से हराकर भारत को स्वर्ण दिलाया. 

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us