
Asia Cup Schedule 2023 : हाइब्रिड मॉडल के तहत पाक-श्रीलंका में होगा एशिया कप 2023 टूर्नामेंट,6 टीमें लेंगी हिस्सा
भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले एशिया कप 2023 की तस्वीर साफ हो गई है. इस बार हाइब्रिड मॉडल के तहत एशिया कप टूर्नामेंट वनडे प्रारूप की तरह खेला जाएगा, 31 अगस्त से 17 सितंबर तक टूर्नामेंट अबकी बार पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा. जिसकी जानकारी एशियाई क्रिकेट परिषद ने दी है.
हाईलाइट्स
- हाईब्रिड मॉडल के तहत और वनडे प्रारूप में खेला जाएगा एशिया कप
- पाक-श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा एशिया कप 2023
- 4 मैच पाकिस्तान और 9 मैच होंगे श्रीलंका में,भारत अपने मैच श्रीलंका में खेल सकता है
Asia Cup to be held in Pakistan and Srilanka : एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही कश्मकश को लेकर तस्वीर साफ हो गई है.मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन राजनीतिक तनाव की वजह से रास्ता नहीं निकल पा रहा था,जिसके बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत बीच का रास्ता निकाला गया है. Acc ने एशिया कप 2023 टूर्नामेंट की घोषणा करते हुए अबकी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका को सौंपी है. पिछली बार का एशिया कप जहां दुबई में 20 ओवरों वाले फार्मेट में हुआ था. इस बार वनडे प्रारूप की तरह यह टूर्नामेंट खेला जाएगा.

वनडे विश्वकप से पहले हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा एशिया कप

दरअसल हाइब्रिड मॉडल के तहत एशिया कप टूर्नामेंट को आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि दोनों देशों के बीच का तनाव. जिसके बाद पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखकर एसीसी से बीच का रास्ता निकालने के लिए कहा गया . पीसीबी और बीसीसीआई की सहमति के बाद एसीसी ने टूर्नामेंट की मेजबानी हाइब्रिड के तहत किए जाने की घोषणा की.
4 मैच पाकिस्तान में 9 श्रीलंका में

भारत-पाक और नेपाल एक ग्रुप में

2022 एशिया कप विजेता है श्रीलंका

7 बार एशिया कप जीता भारत
एशिया कप में अब तक के इतिहास में 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 7 दफा एशिया कप जीता (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018). जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) है. वहीं पाकिस्तान दो ही बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर सकी है.
