Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Chaitra Navratri Par Laung Ke Totke: चैत्र नवरात्रि पर आजमाएं लौंग के टोटके व उपाय ! बन जाएंगे बिगड़े और रुके काम

Chaitra Navratri Par Laung Ke Totke: चैत्र नवरात्रि पर आजमाएं लौंग के टोटके व उपाय ! बन जाएंगे बिगड़े और रुके काम
चैत्र नवरात्रि पर लौंग के टोटके, image credit original source

Navratri Par Laung Ke Totke

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पावन पर्व पर कुछ टोटके और उपाय (Totke And Upay) भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से आपका भाग्य (Luck) चमक सकता है और आपके रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं माता के 9 दिनों के इस खास मौके पर पर लौंग (Cloves) के टोटके व उपाय बताए गए हैं जिनका किस तरह से प्रयोग करना है इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे.

चैत्र नवरात्रि पर लौंग के टोटके व उपाय

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के दिनों में जातक विधि-विधान से उपवास (Fast) रखकर माता के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करते हैं. नवरात्रि के इन 9 दिनों में माता के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है. नवरात्रि के दिनों में ग्रह-नक्षत्र को ठीक कर आप अपनी किस्मत को भी चमका सकते हैं कुछ टोटके व उपाय लौंग  (Totke By Clove) से संबंधित बताए गए हैं. इसका प्रयोग करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि और सुख-समृद्धि आती है कभी आर्थिक संकट नहीं होता.

आर्थिक संकट से मिलती है मुक्ति

आर्थिक व धन संबंधित समस्या है तो आप चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के दिनों में एक पीले कपड़े (Yellow Clothes) में लौंग का जोड़ा (Pair Voice), पांच इलायची, पांच सुपारी रखकर एक पोटली बना ले और उसे जहां पूजन होता है वही माता के समक्ष रख दे. हर रोज माता के साथ उसकी भी पूजा करें नवरात्रि के अंतिम दिन उस पोटली को अपनी अलमारी में रख दें ऐसा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होंगे सुख समृद्धि बढ़ेगी.

clove_totke_in_navratri
लौंग के टोटके, image credit original source

नकारात्मक प्रभाव होंगे दूर

घर में लोगों के बीच आपसी सामंजस्य और विवाद बना रहता है जिसको लेकर नवरात्रि के दिनों में एक खास उपाय बताया गया है. कपूर पर एक लौंग रख ले फिर उसके धुएं को पूरे घर में घुमाएं ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव घर से दूर हो जाएगा और आपका आपसी तालमेल और सामंजस्य फिर से मजबूत होगा सकारात्मक प्रभाव के साथ मां दुर्गा का भी घर में वास होगा.

शिवलिंग पर लौंग करें अर्पित

कुछ लोगों के रुके हुए कार्य रुके ही रहते हैं कहीं ना कहीं राहु और केतु का प्रभाव के संकेत है, चैत्र नवरात्रि के दिनों में एक खास उपाय बताया गया है जिसमें 9 दिनों तक शिवलिंग के ऊपर लौंग चढ़ाएं और शिवजी की विधि विधान से पूजन करें ऐसा करने से आपके अटके और रुके हुए काम फिर से चल पड़ेंगे.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

नजरदोष से मुक्ति

सबसे बड़ी चुनौती स्वास्थ्य समस्याओं और नजर दोष का माना जाता है, बच्चों को नज़र दोष ज्यादा रहता है इसको लेकर भी खास उपाय नवरात्रि पर बताए गए थे, घर के परिजन उनके ऊपर से 11 बार लौंग उतारकर उसे किसी चौराहे पर जाकर फेंक दें लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रहे कि फेंकने के बाद पीछे मुड़कर ना देखें ऐसे उपाय करने से बच्चों में नजर दोष नहीं लगता है स्वास्थ्य समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

करें हनुमानजी की आराधना, शत्रुओं पर विजय

कार्य में सफलता न मिल रही हो तो चैत्र नवरात्रि के दिनों में संकटमोचन हनुमान जी का स्मरण करें, उनकी आरती तेल के दीपक से करें इसके साथ ही उसमें दो लौंग डाल दें. यही नहीं आप चमेली या सरसों के तेल का प्रयोग कर सकते हैं. यदि आपको शत्रुओं पर विजय नहीं मिल रही हैं तो तो चैत्र नवरात्रि में हनुमान जी को लड्डू का भोग चढ़ाएं. 7 बार बजरंग बाण पाठ करें और कपूर में 5 लौंग जलाएं. बाद में उस भस्म से माथे पर तिलक कर ले तब ही घर से बाहर निकलें.

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

नौकरी में आ रही बाधा होगी दूर

अक्सर नौकरी की तलाश में जाते तो है साक्षात्कार भी होता लेकिन काम नहीं बनते, यदि इंटरव्यू के बाद भी जॉब में समस्या आती है तो नवरात्रि में लौंग के ये उपाय जरूर आजमाएं, नवरात्रि के पहले दिन लौंग का एक जोड़ा अपने ऊपर से 7 बार घुमाएं और उसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें उसके बाद नवमी के दिन फिर से यही उपाय करें. आपकी नौकरी में आ रहीं समस्त बाधाएं दूर होंगी.

वैवाहिक जीवन में कैसे बढ़े मधुरता करें उपाय

अक्सर सुनते हैं वैवाहिक जीवन में दोनों के बीच आपसी सामंजस्य व सटीक तालमेल नहीं बैठता बात तलाक तक पहुंच जाती है रोज-रोज विवाद बना रहता है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को एक खास उपाय बताया गया है इस दिन 3 लौंग को एक लाल कपड़े में बांधकर माता के मंदिर में रख दें, इसके साथ ही माता महागौरी को गुलाब के फूल के साथ लौंग अर्पित करें उस गुलाब को अपने कमरे में रख ले जबकि लौंग को दंपति चाय में मिलाकर पी सकते हैं इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी आपसी विवाद से मुक्ति मिलेगी.

नोट: कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है, इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us