Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Premanad Maharaj Ji: प्रेमानन्द महाराज जी ने बताया ! घर पर साधू आए तो 'राधे-राधे' कहकर करें स्वागत, साधू पैसे मांगे तो क्या करना चाहिए?

Premanad Maharaj Ji: प्रेमानन्द महाराज जी ने बताया ! घर पर साधू आए तो 'राधे-राधे' कहकर करें स्वागत, साधू पैसे मांगे तो क्या करना चाहिए?
प्रेमानन्द महाराज ने बताया, फोटो साभार सोशल मीडिया

प्रेमानंद महराज प्रवचन

हमारे हिन्दू धर्म में साधू-महात्माओं (Saints) का बड़ा ही आदर और सम्मान (Respect) किया जाता है. कभी भी घर पर आए साधू का अनादर न करें. एक बात सभी के मन में हमेशा बनी रहती है कि कोई साधू घर पर आकर पैसे मांगते हैं, तो क्या करना चाहिए. आप सभी सोच रहे होंगे साधु है कहीं उन्हें मेरी बात बुरी न लग जाये कुछ गलत न कह दें जिससे हमारे जीवन में परेशानियां बढ़ जाये. आप बिल्कुल भी न घबराए, वृन्दावन वाले प्रसिद्ध संत प्रेमानन्द महाराज ने इस बारे में बताया है कि आप किस तरह से साधू का स्वागत करें. और यदि वे पैसे मांगते हैं तो क्या करें.

प्रेमानन्द महाराज ने बतायी ये खास बात

प्रसिद्ध संत प्रेमानन्द महाराज (Saint Premanand Maharaj) को आज सारी दुनिया जानती है. उनके आश्रम पर कई बड़ी नामचीन हस्तियां भी दर्शन के लिए पहुंचती हैं. उनके मधुर वचन (Sweet Words) सुनकर लोग अपने जीवन में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं. उनके बताए गए मार्गों और लोगों के मन में उमड़े प्रश्नों का वह मधुरता से ही निदान कर देते हैं जो मानव जीवन के लिए एक बड़ी सीख भी है. प्रेमानन्द महाराज जी ने बताया है कि घर पर कोई साधु आये तो उसका कैसे सम्मान करें और पैसा मांगे (Money) तो क्या करना चाहिए.

घर पर आये साधू पैसा मांगे तो क्या करें

प्रेमानन्द महाराज जी (Premanand Maharaj) अक्सर अपने भक्तों के प्रश्नों का उत्तर बड़े ही मधुरता से देते हैं. मानो उनके प्रवचन हमारे जीवन को नई दिशा देने का काम करते हैं. प्रेमानन्द महाराज जी कहते हैं कि घर पर जब कभी भी साधू (Saint) आएं तो उनका स्वागत (Welcome) राधे-राधे या राधे श्याम कहकर कीजिये.

आपकी वाणी में मधुरता (Sweet Voice) होनी चाहिए. वे अगर खाना खाने की बात करते है तो उन्हें लाकर सम्मान से दे दीजिए, भोजन-पानी के लिए कभी न मना करें. फिर बात आती है कोई साधु यदि पैसे मांगता है, तो कह दीजिए हमारी श्रद्धा नहीं या सामर्थ्य नहीं है इसमें कतई भी आप कहने में संकोच न करें.

साधु पैसे मांगने के लिए अड़े रहें, आप फिर भी कुछ न बोले

यदि फिर भी वह न माने तो उन्हें मधुर वाणी से उन्हें विदा कर दें. यदि आपसे साधु कहे कि मैं खाली हाथ जा रहा हूँ, तो आप उसकी इन बातों से जरा भी घबराये नहीं उन्हें जाने दें. आपने तो उनसे मधुर वाणी (Sweet Voice) से ही बोला, और कुछ उनसे गलत बोला भी नहीं फिर क्यों उनकी बातों से डरते हैं.

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

फिर भी वह कुछ कहें तो आप घर के अंदर आ जाएं, यह जान लीजिए वह साधु खुद को नष्ट कर रहा है, उसे आपसे ईर्ष्या (Jealous) हो रही है. जो भगवान के जन होते हैं वह किसी का अमंगल इसलिए कर देंगे कि हमें कुछ दिया नहीं. ए जो भगवान का दास होकर किसी और पर भरोसा रखता है मुझे तो संशय है उसके दासत्व पर इसलिए आप कभी भी उनकी बातों से न घबराएं. बस मधुर बोलते रहें.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us