Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:नाग पंचमी विशेष-शिवमंदिर की एक सांप रोज रात करता है परिक्रमा..ऐसा पिछले तीन सौ वर्षों से हो रहा है!

फतेहपुर:नाग पंचमी विशेष-शिवमंदिर की एक सांप रोज रात करता है परिक्रमा..ऐसा पिछले तीन सौ वर्षों से हो रहा है!
सदाशिव धाम मन्दिर में स्थापित शिवलिंग फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सावन माह भगवान शिव का महीना माना जाता है।पूरे माह शिवमंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।इसी सावन माह की पंचमी तिथि को नागपंचमी भी मनाई भी जाती है।इस दिन साँपो की पूजा कर उनको दूध पिलाया जाता है...हम आज आपको युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में एक शिवभक्त साँप की कहानी बताने जा रहे है....

फतेहपुर:पूरे जनपद में कई शिवमंदिर और शिवालय है।जहाँ पूरे सावन माह भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।ऐसा ही एक पाताली शिव मंदिर हंसवा विकास खण्ड के टीसी मिचकी गाँव की सीमा के मध्य स्थित है।इस मंदिर को लोग सदाशिव धाम के नाम से जानते है।
बताया जाता है कि इस मन्दिर में स्थापित शिवलिंग क़रीब 300 वर्ष पहले जमीन के अंदर से प्रकट हुई थी।मन्दिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए वैसे तो पूरे साल क्षेत्र भर से लोग इकट्ठा होते रहते है लेक़िन सावन माह में तो इस मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ देखी जाती है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सावन स्पेशल-एक ऐसा शिवमंदिर जिसकी खोज क़रीब हज़ार साल पहले गाय चराते हुए एक चरवाहे ने की थी!

इस मंदिर के मुख्य पुजारी प्रकाशानन्द जी महाराज की माने तो मंदिर का इतिहास क़रीब 300 वर्ष पुराना है।उन्होंने बताया कि यह इलाका पहले घनघोर जंगल हुआ करता था।और यहाँ आस पास के लोग आने से भी डरते थे।लेक़िन एक दिन अचानक एक ग्रामीण को भगवान शिव का सपना हुआ और उन्होंने इस स्थान की खुदाई करने के लिए कहा जिसके बाद गाँव वाले जब उस स्थान पर पहुंचे और खुदाई की तो परिणामस्वरूप यह शिवलिंग मिली।
प्रकाशानंद ने यह भी बताया कि पहले यह शिवलिंग जमीन से ज़्यादा ऊपर नहीं थी लेक़िन धीरे धीरे प्रतिवर्ष यह शिवलिंग ऊपर की ओर आ रही है।

तीन सौ वर्षों से सांप कर रहा है परिक्रमा...

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी ने बताया कि एक काला सांप प्रतिदिन रात को बारह बजे इस मंदिर के आस पास देखा जाता है।ग्रामीणों की माने तो यह सांप रोज रात शिवमंदिर की परिक्रमा करने के लिए आता है।

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us