Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mp Someshwar Mahadev : ऊंची पहाड़ी पर सोमेश्वर महादेव ! साल में एक दिन खुलता है मंदिर का ताला, जानिए क्या है पौराणिक महत्व

Mp Someshwar Mahadev : ऊंची पहाड़ी पर सोमेश्वर महादेव ! साल में एक दिन खुलता है मंदिर का ताला, जानिए क्या है पौराणिक महत्व
मध्यप्रदेश के रायसेन में प्रसिद्ध सोमेश्वर महादेव मंदिर

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की पहाड़ी पर 12 वीं सदी का एक ऐसा रहस्यमयी शिव मंदिर है जिसके पट साल में एक बार शिवरात्रि में खुलते हैं.भक्त सावन व अन्य दिनों में आते रहते हैं.दर्शन बाहर से ही करते हैं और यहां दरवाजे पर ही मन्नत के लिए ताला और धागा बांधने की प्रथा चली आ रही है.यह मंदिर सोमेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है.


हाईलाइट्स

  • मध्यप्रदेश के रायसेन में सोमेश्वर महादेव का अद्भुत महत्व,ऊंची पहाड़ी पर स्थित है मन्दिर
  • साल में एक बार मन्दिर के पट खुलते है,महाशिवरात्रि के दिन
  • भक्त दरवाजे पर कपड़ा या कलावा बांधने आते हैं,मन्नते होती है पूरी

Someshwar Mahadev in Raisen Madhya Pradesh :भारत में शिव मंदिरों का अनोखा और अदभुत रहस्य और चमत्कार कई जगह देखा जा सकता है.प्राचीन शिव मंदिरों में भक्त सावन मास में दर्शन के लिए निकल पड़े हैं.सावन मास में तो महादेव की पूजा और उनके जप कर लेने मात्र से ही कल्याण हो जाता है.आज हम आपको मध्यप्रदेश के एक ऐसे रहस्यमयी शिव मंदिर के बारे में बताएंगे जो साल में केवल इस दिन ख़ुलता है.

साल में शिवरात्रि के दिन मन्दिर के खुलते हैं पट

शिव शंकर का यह प्राचीन मंदिर 12 वीं सदी का बताया जाता है.मध्यप्रदेश के रायसेन शहर में ऊंची पहाड़ी पर सोमेश्वर महादेव का रहस्यमयी मन्दिर है.कहते हैं जो भक्त सोमेश्वर महादेव के दर्शन पा लेता है.वह बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है.और यह मंदिर साल में केवल एक दफा शिवरात्रि के दिन ख़ुलता है.

एक विवाद के चलते हुए ऐसा

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

दरअसल एक विवाद काफी समय से चला रहा हैं. यहां मंदिर और मस्जिद का विवाद खड़ा हो गया था.हल न निकलने पर तब पुरातत्व विभाग ने गेट पर ताला जड़ दिया. 1974 तक मंदिर में कोई प्रवेश नहीं कर सकता था.उसी दरमियां बताया जाता है कि हिंदू समाज और संगठनों ने मिलकर पहल की और  ताले खोलने को लेकर अंदोलन किया.अंत में तत्कालीन सीएम के निर्देश पर इस मंदिर के ताला खुलवाया.महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है.तभी से मंदिर महाशिवरात्रि पर ही खुलता है.और तबसे ही ये प्रथा चली आ रही है.

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

 

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

दरवाजे पर भक्त मन्नत के लिए बांधते है कपड़ा, धागा

हालांकि इस प्राचीन मंदिर में भक्तों की विशेष आस्था है.यहाँ भक्त वैसे तो दर्शन के लिए आते रहते हैं.लेकिन पट पर ताला लगा रहता है.बंद होने के कारण वे दूर से ही लंबी लाइनों में दर्शन कर चले जाते हैं.ऐसी मान्यता भी है कि यहां भक्त मन्नत के लिए दरवाजे पर कलावा, धागा या कपड़ा बांधने आते हैं.और मन्नत पूरी होने के बाद यहां आकर उन्हें खोलना होता है.भक्त शिवरात्रि का इंतजार करते हैं क्योंकि इसी दिन ताला ख़ुलता है. दूर दूर से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

शिवरात्रि के दिन मन्दिर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही खुलता है

मन्दिर शिवरात्रि के दिन ही सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए ख़ुलता है.मन्दिर में सूर्य की पहली किरण जब शिवलिंग पर पड़ती है तो सोने जैसा चमक जाता है.सावन में दर्शन के लिए शिवलिंग के दूर से दर्शन किये जाते हैं और जलाभिषेक के लिए विशेष पाइप लगाया गया है.

ऐसे पहुंच सकते हैं यहां

यहां आप निजी साधन ,फ्लॉइट,ट्रेन और बस से भी आसानी से पहुंच सकते हैं.फ्लॉइट वाले इंदौर के अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर उतरना होगा.यहां से 156 किलोमीटर दूर है.ट्रेन से आने वाले उज्जैन उतर सकते हैं यहाँ से 98 किलोमीटर है.

Latest News

Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 3 सितंबर को लखनऊ में...
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

Follow Us