Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gudiya kab hai 2025: गुड़िया कब है? नागपंचमी के दिन क्यों पीटी जाती हैं गुड़िया

Gudiya kab hai 2025: गुड़िया कब है? नागपंचमी के दिन क्यों पीटी जाती हैं गुड़िया
गुड़िया कब है 2025: नाग पंचमी में क्यों पीटी जाती हैं (प्रतिकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Gudiya kab hai 2025 katha

Gudiya kab hai 2025: नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन ही गुड़िया मनाने का विधान है. इस वर्ष Gudiya का पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा. जानिए की नाग पंचमी के दिन गुड़िया पीटने की परंपरा क्यों पड़ी.

Gudiya kab hai 2025: हिंदू शास्त्रों में श्रावण मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी (Nag Panchami) के रूप में मनाया जाता है. उत्तर भारत में इस दिन गुड़िया (Gudiya) पीटने की परंपरा भी है. इस वर्ष गुड़िया 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी.

प्रकृति में जीव जंतुओं से लेकर पेड़ पौधों की पूजा का विधान है इसी क्रम में इस दिन सांपों की पूजा की जाती है. लेकिन शिव जी के गणों के रूप में ही इनकी पूजा करें. माना जाता है कि नाग शक्ति को संतुलित तभी कर सकते हैं जब वह शिव जी को समर्पित हो अकेले केवल सर्पों की पूजा नहीं करनी चाहिए. इस आर्टिकल में हम जानेंगे की आख़िर गुड़िया को मनाई और पीटी जाती हैं और सांपों से इसका क्या संबंध है.

गुड़िया क्यों पीटी जाती हैं (Gudiya kyo Piti jati hai) 

नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन प्रतीकात्मक लड़की के रूप में गुड़िया पीटने का विधान है. घर की मां बहनों के द्वारा कपड़े की गुड़िया बनाई जाती है फिर उसे किसी मंदिर तालाब या फिर जिस स्थान पर इसे पीटने की परंपरा है वहां जाकर रख दिया जाता है. लड़के डंडे से गुड़िया (Gudiya kab hai) को पीटते हैं. माना जाता है कि गुड़िया पीटने की एक कथा है जिसमें इसके पीछे की परंपरा बताई गई है.

Nag Panchami के दिन Gudiya क्यों पीटी जाती है? क्या है इसकी कहानी 

नाग पंचमी के दिन गुड़िया पीटने को लेकर एक कथा बहुत प्रचलित है. माना जाता है कि यह कथा प्राचीन काल से चली आ रही है. बताया जाता है कि एक महादेव नाम का लड़का था जो नाग देवता का बहुत बड़ा भक्त था. रोज सुबह लड़का शिव मंदिर जाता था और भगवान शिव के साथ नाग देवता की विशेष पूजा करता था.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

कहा जाता है कि उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर नाग देवता उसे प्रतिदिन दर्शन दिया करते थे. ये भी माना जाता है कि कई बार पूजा करते समय नाग देवता उसके शरीर से लिपट जाते थे लेकिन कभी उसको कोई कष्ट नहीं देते थे.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

जब बहन ने नाग देवता को पीट-पीट कर मार डाला 

महादेव नाग देवता की पूजा में इतना लीन हो जाता था कि उसे कोई सुध नहीं रहती थी. एक दिन जब वह मंदिर में पूजा करने के बाद ध्यान में बैठा था तो हर रोज की तरह नाग उसके पैरों में लिपट गया. इस बार महादेव की बहन मंदिर में अचानक आ गई और सांप को भाई से लिपटा देख कर घबरा गई.

Read More: Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

भाई को काटने के संदेह में उसने एक डंडे से नाग को पीट-पीट कर मार डाला. महादेव जब ध्यान से उठा तो अपने सामने नाग को मरा पाया. पास खड़ी बहन से जब उसने पूंछा तो उसने पूरी बात बताई.

बहन के द्वारा नाग को मारे जाने से महादेव अन्यंत क्रोधित हो गया. उसने अपनी बहन से कहा कि तुमने नाग देवता को पीट-पीट कर मार डाला है इसलिए तुमको भी सजा मिलेगी. माना जाता है कि अनजाने में सांप मारने की वजह से नाग पंचमी के दिन प्रतीकात्मक लड़की के रूप में गुड़िया (Gudiya) पीटने की परंपरा चली आ रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us