Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra Rajeshwar Temple : दिन में तीन बार बदलता हैं शिवलिंग का रंग, आजतक बना हुआ रहस्य

Agra Rajeshwar Temple : दिन में तीन बार बदलता हैं शिवलिंग का रंग, आजतक बना हुआ रहस्य
आगरा में प्रसिद्ध राजेश्वर महादेव मंदिर, फोटो साभार सोशल मीडिया

आगरा के प्राचीन राजेश्वर मंदिर का अनोखा रहस्य है.कहा जाता है, यहां चमत्कारी शिवलिंग है.यह शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है.मंदिर 900 साल पुराना बताया जाता है.सावन मास में हज़ारों भक्त और कावड़िये दर्शन के लिए पहुंचते हैं.यहां मेला भी लगता है.यहां विधिविधान से भोलेनाथ का पूजन करने से भक्तों की मनोकामना जल्द पूर्ण होती है.


हाईलाइट्स

  • आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर का अनोखा रहस्य,भक्तों की विशेष आस्था
  • 900 वर्ष पुराना बताया जाता है मन्दिर,दिन में तीन बार बदलता है शिवलिंग का रंग
  • दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं भक्त,यहां भव्य मेला भी लगता है

unique secret of the mysterious Rajeshwar Mahadev : हमारे देश चमत्कारों और रहस्यों से भरा हुआ है.दिव्य और प्रसिद्ध शिव मंदिरों का अनोखा रहस्य देश में कई जगह दिखाई पड़ जायेगा.शिव मंदिरों में भक्तों की गहन आस्था रहती है.सावन के दिनों में हर शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है.आज हम आपको ताजनगरी आगरा के एक रहस्यमयी शिव मन्दिर के बारे में बताएंगे जो करीब 900 वर्ष पुराना बताया जाता है.

 

राजेश्वर महादेव मन्दिर का अनोखा रहस्य

आगरा का नाम सुनते ही ताजमहल का नाम सामने आ ही जाता है.इस ताजनगरी में ताजमहल के अलावा प्रसिद्ध और रहस्यमयी शिव मंदिर राजेश्वर महादेव मन्दिर भी है.यह मंदिर 900 साल पुराना है.जिसकी भक्तों में गहन आस्था है.सावन के दिनों में यहां भक्तों का हुजूम उमड़ता है.और भव्य मेला भी लगता है.ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में जो शिवलिंग है वह चमत्कारी है.

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

दिन में तीन बार शिवलिंग का बदलता है रंग

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

दरअसल कहा जाता है कि राजेश्वर मंदिर में चमत्कारी शिवलिंग स्थापित है, जो दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है. सुबह की मंगला आरती पर सफेद हो जाता है,दोपहर को हल्का नीला और शाम की आरती के समय गुलाबी रंग को हो जाता है. जिसे देखने के लिए हर कोई लालायित रहता है.कावड़िये जल लेकर भगवान का जलाभिषेक करते हैं.इस मन्दिर में भोलेनाथ की विधि विधान से पूजन करें तो उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है.

Read More: Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

एक कथा भी है प्रचलित

इस मन्दिर के शिवलिंग के पीछे एक कथा भी प्रचलित है.किवंदति है ,भरतपुर के राजा खेड़ा का एक साहूकार बैलगाड़ी से शिवलिंग दूसरी जगह स्थापित करने के लिए ले जा रहा था. मंदिर के पास एक कुआं था.रात में सेठ यहीं पर विश्राम के लिए रुक गया.जिस जगह मन्दिर है, उसी जगह सेठ को भगवान शिव ने स्वप्न में कहा कि, शिवलिंग को वहीं स्थापित कर दो.लेकिन सेठ अहंकार वश उनकी बात को नहीं माना.

शिवलिंग अपने आप स्वयं हो गया स्थापित

सेठ शिवलिंग लेकर आगे बढ़ने लगा. इसी दरमियां बैलगाड़ी जहां के तहां खड़ी रह गयी.सेठ ने लाख प्रयास किया बैलों को हांकने का लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.अचानक शिवलिंग बैलगाड़ी से नीचे आकर स्वयं स्थापित हो गया.यह देख सेठ दंग रह गया.और फिर वह वहां से चला गया.तबसे वह शिवलिंग वही स्थापित हो गया है.आज सभी इसे राजेश्वर मन्दिर के नाम से जानते हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us